केबिन में धुआं का मामला: DGCA ने SpiceJet से प्रैट एंड व्हिटनी को हर 15 दिन में तेल के नमूने भेजने को कहा
स्पाइसजेट की फ्लाइट के केबिन में धुएं के चलते हैदराबाद में इमरजेंसी लैडिंग हुई थी। इसको लेकर नागरिक उड्डयन महानिदेशालय (डीजीसीए) ने सख्त कदम उठाया है।
स्पाइसजेट की फ्लाइट के केबिन में धुएं के चलते हैदराबाद में इमरजेंसी लैडिंग हुई थी। इसको लेकर नागरिक उड्डयन महानिदेशालय (डीजीसीए) ने सख्त कदम उठाया है। उन्होंने स्पाइसजेट से इंजन निर्माता प्रैट एंड व्हिटनी को हर 15 दिनों में तेल के नमूने भेजने को कहा है। कुछ ही दिन पहले एसी में तेल रिसाव से केबिन में धुआं आने लगा था।

यह घटना स्पाइसजेट विमान VT-SQB में लैंडिंग के दौरान हुई। इसके बाद हैदराबाद में फ्लाइट की इमरजेंसी लैंडिंग कराई गई। केबिन क्रू और एयरपोर्ट स्टाफ की मदद से यात्रियों को सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया था।बता दें कि इस घटना के बाद अफरा-तफरा मच गई थी। गनीमत है कि कोई बड़ा हादसा नहीं हुआ।
क्रू ने ऐलान किया कि जैसे ही इमरजेंसी लैंडिंग के बाद इमरजेंसी डोर खुले आपको विमान से कूदकर भाग जाना है। हद तो ये हो गई कि कुछ यात्रियों ने धुएं से भरे विमान का वीडियो बना लिया या तस्वीरें खींच लीं तो क्रू वालों ने ना सिर्फ उसे डिलीट करने का दबाव डाला, बल्कि मना करने पर फोन ही छीनने लगे।
डीजीसीए ने स्पाइसजेट की एक और फ्लाइट के भीतर हुई अप्रत्याशित घटना को लेकर जांच के आदेश दिए हैं। स्पाइसजेट का यह विमान गोवा से हैदराबाद आ रहा था और अचानक उसके अंदर धुआं भर गया। इसकी वजह से हैदराबाद में विमान की 'फुल इमरजेंसी लैंडिंग' करवानी पड़ी और यात्रियों के सामने किसी तरह से जान बचाकर उससे निकलने की नौबत आ गई।
यात्रियों से क्रू वालों ने यहां तक कहा दिया था कि अब 'सिर्फ भगवान से ही प्रार्थना करें।' वैसे विमान में धुआं भरने की घटना के बारे में आधिकारिक जानकारी देते हुए स्पाइस जेट ने इतना कहा कि 'क्यू400 विमान ने 12 अक्टूबर को अपने डेस्टिनेशन पर सुरक्षित लैंड किया था।' विमान कंपनी ने यह भी कहा कि 'यात्रियों को सुरक्षित उतार लिया गया....'
यह भी पढ़ें- DGCA ने स्पाइसजेट पर फिर बढ़ाया प्रतिबंध, 50 प्रतिशत क्षमता के साथ ही करना होगा विमान का संचालन












Click it and Unblock the Notifications