देवेंद्र फडणवीस की पत्नी अमृता एक बार फिर सुर्खियां में, नए रोमांटिक सॉग का ये video हुआ वायरल
Devendra Fadnavis' wife Amrita in the headlines, the video of the new romantic song Yeh Nayan Dare Dare video went viral
मुंबई। महाराष्ट्र के पूर्व मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस की पत्नी इन दिनों फिर से सुर्खियों में हैं। वेलेनटाइन डे पर उनका नया ये नयन डरे डरे रिलीज हुआ है। जिसको अमृता फडणवीस ने सोशल मीडिया प्लेटफार्म पर शेयर किया। अमृता इस वीडियो में बहुत ही खूबसूरत लग रही हैं। इस वीडियो को लोगों ने इतना पसंद किया कि एक दिन में ये जमकर वायरल हो गया। लाखों लोगों ने इस सॉग को पसंद किया है।

अमृता फडणवीस ने valentine day पर रिलीज किया रोमांटिक सॉन्ग
महाराष्ट्र के पूर्व मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस की पत्नी अमृता फडणवीस ने वैलेंटाइन डे के मौके पर 'ये नयन डरे डरे' को अपना नया गाना रिलीज किया। इस गाने में लाल ड्रेस में वो बेहद खूबसूरत लग रही हैं। इस गाने को सोशल मीडिया पर पोस्ट करते हुए उन्होंने कैप्शन में लिखा कि अपने वेलेंटाइन के साथ बेहद खुश हैं।

ये नयन डरे डरे ने सोशल मीडिया पर मचाया तहलका
इस वायरल वीडियो की खासियत है कि 'ये नयन डरे डरे' गाने को अमृता फडणवीस ने अपनी सुरीली आवाज में गाया भी है और परफॉर्म किया है। ये गाना नदी में चलती हुई नाव पर शूट किया गया है। इस वीडियो में अमृता बेहद खूबसूरत लग रही हैं। इस वीडियो को 24 घंटे में 3 लाख से अधिक लोग देख चुके हैं। अमृता पहले भी अमृता फडणवीस ने कई गाने गाए हैं। इससे पहले अमृता फडणवीस का एक एलबम फिल्म इंडस्ट्री के बिग बी यानी अमिताभ बच्चन के साथ भी रिलीज हो चुका है।

इससे पहले कई गाने हो चुके हैं रिलीज
बता दें कि सीएम देंवेंद्र फड़नवीस की पत्नी बैंक में अधिकारी तो हैं ही साथ ही सुरों की मल्लिका भी हैं। इससे पहले अमृता बेहतरीन सिंगर हैं उन्होंने अमिताभ बच्चन के साथ एक वीडियो शूट किया था जो कि काफी चर्चित था। इस वीडियों में जो गाना था, उसे भी सुर अमृता फड़नवीस ने ही दिया था। अमृता इससे पहले भी कुणाल कोहली की फिल्म 'फिर से' के लिए गाना गा चुकी हैं।अमृता का एक वीडियो जिसमें उन्होंने आज जाने की जिद ना करो... गाती नजर आ रही थी ये वीडियो भी सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हुआ था। जिसे लोगों ने बहुत पसंद किया था।
Presenting for u only 🌹with lots of 💕"Ye Nayan Dare Dare'-magical mesmerising melodious masterpiece of @saregamaglobal ! All through this romantic song, I enjoyed being my own valentine & believe me it was freaking amazing! Watch 👉https://t.co/p342uSKcPJ #valentinesday2021 pic.twitter.com/C3Zd6mih5G
— AMRUTA FADNAVIS (@fadnavis_amruta) February 14, 2021
यहांं पर देखें पूरा वायरल वीडियो












Click it and Unblock the Notifications