कर्नाटक: देवगौड़ा बोले- भरोसेमंद नहीं है भाजपा और कांग्रेस, उपचुनाव में गठबंधन से किया इनकार
नई दिल्ली। कर्नाटक में होने वाल उपचुनावों को लेकर अभी से राजनीतिक पार्टियां सक्रिय हो गई हैं। इसी बीच जनता दल (सेक्युलर) के अध्यक्ष एचडी देवगौड़ा ने बड़ा बयान दिया है जिसके बाद भाजपा-कांग्रेस में खलबली मच गई है। पांच दिसंबर को होने वाले चुनाव के मद्देनजर भाजपा और कांग्रेस की योजना देवगौड़ा से गठबंधन करने की है। दोनों ही पार्टियां इस समय उनके पीछे गठबंधन को लेकर जोर डाल रही हैं वहीं, देवगौड़ा ने अपने बयान से साफ किया कि वह उपचुनाव में किसी भी पार्टी के साथ गठबंधन नहीं करेंगे।

एचडी देवगौड़ा का बयान उस समय आया जब राज्य में कांग्रेस खुद को जीवीत रखने का प्रयास कर रही है। बता दें, कर्नाटक के अयोग्य ठहराए गए 17 विधायकों की खाली सीट पर दिसंबर में उपचुनाव होना है जिसपर पूर्व प्रधानमंत्री ने बड़ा बयान दिया है। देवगौड़ा ने कहा कि, भारतीय जनता पार्टी के साथ किसी भी तरह का गठजोड़ नहीं होगा। दोनों ही राष्ट्रीय पार्टियां भरोसेमंद नहीं है और दोनों एक जैसे ही है। उन्होंने कहा कि, 15 रिक्त सीटों को भरने के लिए वह अपने बूते ही उपचुनाव लड़ेंगे और निश्चित तौर पर भाजपा और कांग्रेस से दूरी बनाकर रखेंगे।
यह भी पढ़ें: भाजपा की B टीम कहे जाने पर बोले डिप्टी सीएम दुष्यंत- हमने कांग्रेस के पक्ष में वोट नहीं मांगे थे
2018 में भी गठबंधन को नहीं थे तैयार
उन्होंने आगे बताया कि, मई 2018 के कर्नाटक में हुए चुनावों में भी वह कांग्रेस से गठबंधन के लिए तैयार नहीं थे। दोवगौड़ा ने कहा, चुनाव के बाद कांग्रेस हमारी पास आई थी और कर्नाटक में गठबंधन की सरकार बनाने के लिए हमें मनाया। पहले मैं इसके पक्ष में नहीं था लेकिन कांग्रेस नेताओं के लंबे समय तक मनाने के बाद मैंने सरकार गठबंधन बनाने के लिए हामी भर दी। उपचुनाव पर बोलते हुए उन्होंने कहा कि, कांग्रेस और बीजेपी से अब हमारा कोई लेना देना नहीं है। वह लोग सिर्फ इस्तमाल करना जानते हैं, भरोसे लयाक नहीं है दोनों पार्टियां। भाजपा या कांग्रेस के साथ जनता दल(एस) के गंठजोड़ करने का कोई सवाल ही खड़ा नहीं होता।












Click it and Unblock the Notifications