भाजपा की B टीम कहे जाने पर बोले डिप्टी सीएम दुष्यंत- हमने कांग्रेस के पक्ष में वोट नहीं मांगे थे

नई दिल्ली। हरियाणा की 14वीं विधानसभा के लिए भाजपा-जजपा वाली सरकार का गठन हो चुका है। अब इसकी पहली कैबिनेट मीटिंग मंगलवार को दिल्ली में होगी। सीएम मनोहर लाल और उप मुख्यमंत्री दुष्यंत चौटाला मंगलवार सुबह इसके लिए दिल्ली पहुंचे। जहां राज्य की कैबिनेट का पहला सत्र बुलाया गया और विधायकों का शपथ ग्रहण कराया गया। दुष्यंत चौटाला ने पत्रकारों से भी बातचीत की। कांग्रेसी नेताओं द्वारा जजपा को भाजपा की बी-टीम कहे जाने पर दुष्यंत ने कहा, कांग्रेस के साथ हम क्यों जाते, जब हमने चुनाव लड़ा था तो हमने कांग्रेस के पक्ष में वोट नहीं मांगे थे। हमने हरियाणा में स्थाई सरकार के लिए भाजपा से समझौता किया है।'

Dushyant Chautala Haryana Deputy Chief Minister

वहीं, दुष्यंत से पहले उनके पिता अजय चौटाला ने कहा कि जजपा का उदय कांग्रेस के खिलाफ हुआ। मैंने ही बेटे को कहा था कि वो भाजपा के साथ आए। कांग्रेस के तो हम जन्मजात विरोधी हैं, भला उसके साथ कैसे जा सकते थे।'

Dushyant Chautala Haryana Deputy Chief Minister

सूत्रों के अनुसार, हरियाणा की नई सरकार बनते ही अब भाजपा-जजपा दोनों पार्टियों में मंत्री पद दिए जाने को लेकर मंथन चल रहा है। बहरहाल, दिवाली पर मुख्यमंत्री और उप मुख्यमंत्री की ही शपथ हुई थी। अब दोनों ही दल कैबिनेट मीटिंग में विधानसभा सत्र की तारीख तय करेंगे।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+