राज्यसभा के उपसभापति का चुनाव 9 अगस्त को, एनडीए के प्रत्याशी पर निगाहें

नई दिल्ली: राज्यसभा के अगले उपसभापति के लिए होने वाले चुनाव की तारीख की घोषणा कर दी गई है। राज्यसभा के सभापति वेंकैया नायडू ने आज सदन की कार्यवाही के दौरान बताया कि उपसभापति के लिए चयन के लिए चुनाव 9 अगस्त को किए जाएंगे। बता दें कि उपसभापति पीजे कुरियन का कार्यकाल पूरा हो गया है।

ये भी पढ़ें: Article 35A: जानिए क्‍या है जम्‍मू कश्‍मीर में लागू यह कानून और अब तक क्‍या-क्‍या हुआ

Elections to the post of deputy chairman of Rajya Sabha to be held on August 9

राज्यसभा में बीजेपी के पास बहुमत नहीं हैं। ऐसे में उपसभापति का चुनाव विपक्षी एकता का टेस्ट होगा। हालांकि विपक्ष की तरफ से किसी एक उम्मीदवार के नाम पर अभी सहमति नहीं बन पाई है। वहीं, सूत्रों के अनुसार, टीएमसी के इस रेस से कदम वापस खींचने के बाद अभी भी उम्मीदवार को लेकर विपक्ष का मंथन जारी है।

कांग्रेस ने भी अपनी तरफ से कोई स्पष्ट संकेत नहीं दिए हैं। जबकि शरद पवार की पार्टी को उम्मीदवारी मिलने की संभावना जताई जा रही है। विपक्ष को ऐसे उम्मीदवार की तलाश है जिसके नाम पर सभी दल अपनी सहमति दें। हालांकि बीजेपी ने अपने पत्ते अभी नहीं खोले हैं।

ये भी पढ़ें: फारुक अब्दुल्ला की सुरक्षा में सेंध की बाद हरकत में आई सरकार, हाई लेवल कमेटी का गठन

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+