फारुक अब्दुल्ला की सुरक्षा में सेंध की बाद हरकत में आई सरकार, हाई लेवल कमेटी का गठन
नई दिल्ली। जम्मू कश्मीर के पूर्व मुख्यमंत्री फारुक अब्दुल्ला के घर में जिस तरह से शनिवार को घुसपैठ का मामला सामने आया है उसके बाद घाटी में उन वीआईपी लोगों की सुरक्षा पर सवाल खड़े हो गए हैं जिन्हें सरकार की ओर से सुरक्षा मुहैया कराई गई है। ऐसे में उन तमाम लोगों की सुरक्षा की समीक्षा के लिए राज्य सरकार की ओर से एक कमेटी का गठन किया है जिन्हे सुरक्षा मुहैया कराई गई है। इस कमेटी की अध्यक्षता एडीजी सुरक्षा को दी गई है।

जानकारी के अनुसार तमाम लोगों की सुरक्षा की समीक्षा के लिए तीन सदस्यों की एक कमेटी बनाई गई है जिसकी अध्यक्षता एडीजी सुरक्षा करेंगे। गौर करने वाली बात है कि शनिवार को पूर्व मुख्यमंत्री फारुक अब्दुल्ला के घर में एक व्यक्ति ने जबरन घुसने की कोशिश की थी जिसके बाद सुरक्षाकर्मियों ने उसे मार गिराया था। यह व्यक्ति एक एसयूवी से आया था और जबरन घर के भीतर घुसने की कोशिश कर रहा था, जब सुरक्षाकर्मियों ने उसे रोकने की कोशिश की और वह नहीं रुका तो सुरक्षाकर्मी ने उसे गोली मार दी और व्यक्ति की मौत हो गई।
इसे भी पढ़ें- लखनऊ: राजभवन के सामने हत्या व लूट करने वाला इस तरह रायबरेली से हुआ गिरफ्तार
इस घटना के बाद मृत व्यक्ति के घर पर हंगामा मच गया। व्यक्ति के पिता ने कहा कि वह मेरे साथ शुक्रवार की रात को था, वह हर रोज जिम जाता है और उस दिन भी वह जिम के लिए निकला था, मैं जानना चाहता हूं कि आखिर उसे क्यों मार दिया गया। सुरक्षाकर्मी उस वक्त कहां थे जब वह मुख्य द्वार से अंदर घुसा, आखिर उसे गिरफ्तार क्यो नहीं किया गया। आपको बता दें कि आतंकी खतरे को देखते हुए फारुक अब्दुल्ला को जेड प्लस सुरक्षा प्रदान की गई है।
इसे भी पढ़ें- योगी सरकार के मंत्री बोले, 2019 का चुनाव विकास नहीं जाति के नाम पर होगा
-
Ayesha Takia ने मुस्लिम से निकाह के बाद होठों पर सहा इतना दर्द, बदल गई सूरत, तस्वीरों ने खोला राज! -
Monalisa निकली नाबालिग, मुस्लिम पति पर POCSO केस दर्ज, 16 की उम्र में कैसे हुई महाकुंभ वायरल गर्ल की शादी? -
Iran US War Peace Talks: संकट में ईरान-अमेरिका शांति वार्ता, नहीं गया ईरान! धरी रह गई शरीफ की तैयारी! -
Ayesha Takia Love Story: सलमान खान की हिंदू हीरोइन ने 23 साल की उम्र में इंटरफेथ लव मैरिज, क्या अपनाया इस्लाम? -
Yamuna Boat Capsized: यमुना में श्रद्धालुओं से भरी नाव पलटी, 10 लोगों की मौत, कैसे हुआ इतना बड़ा हादसा? -
Gold Rate Today: सोने के दामों में लगातार गिरावट जारी, अब इस भाव में बिक रहा है 22K और 18k गोल्ड रेट -
West Bengal Elections 2026: '₹1000 करोड़ की डील', ओवैसी ने तोड़ा हुमायूं कबीर से गठबंधन, क्या है वजह? -
'पति के साथ काम करूंगी', शादी करते ही टॉप एक्ट्रेस का बर्बाद हुआ करियर, बदले तेवर और डूब गया स्टारडम -
Bihar में का बा? CM कौन होगा? BJP की बैठक से पहले सम्राट चौधरी-श्रेयसी सिंह को क्यों दिल्ली बुलाया? -
RR vs RCB: टॉस के बाद फिर से बारिश, कब शुरू होगा राजस्थान-आरसीबी मैच, नया टाइम हुआ निर्धारित -
Aamir Khan: इतनी मोहब्बत थी तो रीना को छोड़ा क्यों? आमिर के शराब पीने वाली बात पर क्यों भड़के लोग? -
Khawaja Asif Kids: इजरायल को 'कैंसर' कहने वाले PAK रक्षा मंत्री की कितनी औलादें? बेटियों के ठुमके हुए थे VIRAL












Click it and Unblock the Notifications