दिल्ली में प्रदूषण लगातार चिंताजनक स्तर पर, रविवार को बारिश पर टिकी उम्मीदें
दिल्ली में प्रदूषण का स्तर लगातार चिंताजनक, रविवार को बारिश पर उम्मीदें
नई दिल्ली। शुक्रवार को दिल्ली के आसमान में कई दिनों से जमी जहरीली धुंध के आशिंक तौर पर कम होने के बाद प्रदूषण की स्थिति में सुधार हुआ था। शनिवार को उम्मीद थी कि हवाएं चलने के साथ दिल्ली-एनसीआर और उत्तर भारत मे जमें इस धुंध से राहत मिलेगी लेकिन शनिवार को प्रदूषण का स्तर घटने की जगह इमरजेंसी की स्थिति में आ गया। शनिवार को एयर क्वालिटी इंडेक्स (एक्यूआइ) चिंताजनक स्तर यानि 401-500 के बीच दर्ज किया गया। रविवार को भी लोगों को इस दमघोंटू हालात माहौल से निजात मिलेगी इसको लेकर ठोस रूप से नहीं कहा जा सकता क्योंकि मौसम विभाग ने शनिवार देर रात बारिश की संभावना जताई थी लेकिन रविवार सुबह तक दिल्ली में बारिश नहीं हुई है। रविवार को अगर बारिश होती है तो धुंध से राहत मिल सकती है। ऐसे में बारिश पर सबकी निगाहें हैं।

नहीं घट रहा प्रदूषण
दिल्ली में प्रदूषण घट नहीं रहा है। दिल्ली सरकार जहां पेड़ों की धुलाई और ट्रैफिक कम करने को लेकर लगातार बैठकें कर रही है तो वहीं शनिवार को दिल्ली से सटे गाजियाबाद में स्मॉग की समस्या की वजह से 65 फैक्ट्रियां बंद कराई गईं हैं। इस सबके बावजूद प्रदूषण की स्थिति में कोई सुधार नहीं दिख रहा है। पीएम 2.5 और पीएम 10 का लेवल शनिवार को 500 तक पहुंच गया। धुंध के चलते विजिबिलिटी भी बेहद कम है, जिससे यातायात और उड़ाने प्रभावित हो रही हैं।
मौसम विभाग ने संभावना जताई है कि रविवार से धुंध छंटने लगेगा और प्रदूषण की स्थिति सुधरने लगेगी। दिल्ली में लगातार जहरीली बनी हवा को डॉक्टर सेहत के लिए खतरनाक बता रहे हैं। इस स्तर के पलूशन की स्थिति में लंबे समय तक रहने पर सांस की बीमारी होने का खतरा पैदा होता है।वहीं सांस या हृदय रोग से पीड़ित के लिए इस तरह के माहौल में रहना काफी खतरनाक हो सकता है।












Click it and Unblock the Notifications