'काला चश्मा जचता है गोरे मुखड़े पर, लेकिन गाड़ी पर नहीं', दिल्ली पुलिस ने दी चेतावनी, भरना पड़ जाएगा जुर्माना
इंटरनेट पर काला चश्मा का अलग ही ट्रेंड बन गया है। पिछले कुछ सालों से कई हस्तियों ने इस ट्रेंड को अपनाया है। इसको लेकर दिल्ली पुलिस ने चेतावनी दी है।
नई दिल्ली, 15 सितंबर: इंटरनेट पर काला चश्मा का अलग ही ट्रेंड बन गया है। पिछले कुछ सालों से कई हस्तियों ने इस ट्रेंड को अपनाया है। बॉलीवुड फिल्म बार बार देखो में कैटरीना कैफ और सिद्धार्थ मल्होत्रा को चश्मा पहनकर डांस करते हुए देखा गया है, इसके बाद इसका चलन बहुत बढ़ गया है। साथ ही ज्यादातर लोगों ने अपनी कार में ब्लैक ग्लास फिल्म्स लगा ली हैं। इसको लेकर दिल्ली पुलिस ने चेतावनी दी है।

नियम तोड़ने पर होंगे दंडित
दिल्ली पुलिस ने ट्विटर पर वार्निंग देते हुए कहा कि वे लोगों को दंडित करने के लिए आज से एक अभियान शुरू कर रहे हैं जिनके पास मानक सीमा से अधिक रंग का कांच है। दिल्ली पुलिस के ट्वीट के मुताबिक, ट्रैफिक पुलिस उन लोगों को दंडित करेगी, जिनके पास मानक सीमा से अधिक टिंटेड ग्लास और ग्लास फिल्म है।

नाबालिगों पर रखेंगे नजर
साथ ही कहा कि हम बिना लाइसेंस के ड्राइविंग करने वाले नाबालिगों पर भी नजर रखेंगे और वाहन मालिकों को दंडित करेंगे। दिल्ली पुलिस ने कहा कि गोरे-गोरे मुखड़े पर काला चश्मा जचता है, पर गाड़ी पर नहीं। इसलिए कार पर ब्लैक क्लास न लगाएं। पुलिस ने इसके लिए एक गाइडलाइंस भी जारी की है।

जारी की गाइडलाइंस
गाइडलाइंस के मुताबिक, कांच फिल्म में 50 प्रतिशत या साइड ग्लास से कम और फ्रंट और रियर विंडस्क्रीन के लिए 70 प्रतिशत से कम नहीं होनी चाहिए। ट्विटर यूजर्स यह जानकर हैरान रह गए कि ग्लास फिल्म के लिए भी एक मानक सीमा है।

यूजर्स पूछ रहे सवाल
इसके बाद यूजर्स तरह-तरह के सवाल पूछ रहे हैं और एक ने तो सुप्रीम कोर्ट के एक फैसले को बीच में ले आया। कहा कि कार के विंडो में कोई भी सीसा नहीं लगा सकते। कुछ यूजर्स तो अभी भी हैरान हैं कि क्या ऐसा भी होता है।

स्टाइल नहीं सेफ्टी पर दें ध्यान
वहीं, दिल्ली पुलिस ने रोड सेफ्टी के लिए गाइडलाइंस जारी की है। जिससे कोई अप्रिय घटना न हो। लोगों की सुरक्षा की दृष्टि से ऐसा किया जा रहा है। रोड पर फैशन नहीं बल्कि सेफ्टी पर ध्यान देना चाहिए।
यह भी पढ़ें- जैकलीन फर्नांडिस के बाद अब नोरा फतेही से होगी पूछताछ, दिल्ली के ईओडब्ल्यू ऑफिस पहुंची एक्ट्रेस












Click it and Unblock the Notifications