जैकलीन फर्नांडिस के बाद अब नोरा फतेही से होगी पूछताछ, दिल्ली के ईओडब्ल्यू ऑफिस पहुंची एक्ट्रेस
मनी लॉन्ड्रिंग केस में बॉलीवुड एक्ट्रेस नोरा फतेही की मुश्किलें बढ़ती जा रही हैं। आज उनसे दिल्ली के ईओडब्ल्यू में पूछताछ होगी।
मुंबई, 15 सितंबर: बॉलीवुड एक्ट्रेस नोरा फतेही की मुश्किलें बढ़ती जा रही हैं। मनी लॉन्ड्रिंग केस में पूछताछ के लिए आज उन्हें दिल्ली के ईओडब्ल्यू ऑफिस बुलाया गया है। खबर के मुताबिक, फिलहाल एक्ट्रेस वहां पहुंच चुकी हैं। आज दिल्ली पुलिस उनसे सुकेश चंद्रशेखर मनी लॉन्ड्रिंग में पूछताछ करेगी। जिसके लिए कई सारे सवालों की लिस्ट तैयार की गई है।
Recommended Video

अब तक 4 बार नोरा से हो चुकी पूछताछ
बता दें कि जहां एक तरफ मनी लॉन्ड्रिंग मामले में जैकलीन फर्नांडिस से लगातार पूछताछ हो रही है तो वहीं नोरा फतेही की भी इस केस में मुश्किलें बढ़ती जा रही हैं। नोरा फतेही से इससे पहले 4 बार पूछताछ हो चुकी है और ये पांचवी बार पूछताछ होने जा रही है। आज दिल्ली पुलिस ने नोरा को पूछताछ के लिए बुलाया है और एक्ट्रेस इस केस की जांच में पूरा सहयोग कर रही हैं।
जांच में एक्ट्रेस खोलेगी कई राज
पिछली बार दिल्ली पुलिस ने लगभग 7 घंटे तक नोरा फतेही से पूछताछ की थी। रिपोर्ट्स के मुताबिक उनसे 50 सवाल पूछे गए थे। जिसमें उनसे सुकेश से मिले महंगे तोहफों के बारे में भी पूछा गया था। अब तक उन्हें कितने तोहफे मिले और ये तोहफे कितने महंगे थे। अब ईओडब्ल्यू इस बात की जांच करेगी कि, नोरा फतेही और सुकेश के बीच आखिर कैसा कनेक्शन रहा।












Click it and Unblock the Notifications