पुलिस ने शुरू की टिकरी और गाजीपुर बॉर्डर को खोलने की कार्रवाई, किसानों ने दी सहमति

नई दिल्ली, 29 अक्टूबर। कृषि कानूनों के लेकर पिछले 10 महीने जारी किसान आंदोलन को लेकर गुरुवार को बड़ी खबर सामने आई। सुप्रीम कोर्ट की टिप्पणी के बाद दिल्ली-हरियाणा की सीमा टिकरी बॉर्डर को पुलिस ने खाली कराना शुरू कर दिया है। दिल्ली पुलिस ने बताया किसानों की सहमति के बाद टिकरी बॉर्डर और दिल्ली-यूपी के गाजीपुर बर्डर को खोलने की कार्रवाई शुरू कर दी गई है। ये रास्ते किसानों के विरोध के कारण अवरुद्ध थे। दिल्ली पुलिस आयुक्त का कहना है कि स्थिति का आकलन करने के बाद ऐसा किया जा रहा है।

Recommended Video

    Farmers Protest: Tikri-Ghazipur Border से हटाए Barricading, किसानों की सहमति | वनइंडिया हिंदी
    Delhi Police started action to open Tikri and Ghazipur border farmers gave consent

    गौरतलब है कि दिल्ली पुलिस द्वारा ये कार्रवाई सुप्रीम कोर्ट की उस टिप्पणी की बाद की जा रही है जिसमें न्यायालय ने कहा था कि किसान सड़कों को जाम करके आंदोलन नहीं रख सकते हैं। मीडिया रिपोर्ट से मिली जानकारी के मुताबिक गुरुवार को दिल्ली से बहादुरगढ़ जाने वाले रुट के बॉर्डर पर हल्के-फुल्के डिवाइडर हटा लिए गए हैं लेकिन कंक्रीट को अभी तक नहीं हटाया गया। किसान आंदोलन की शुरुआत के समय ही दिल्ली पुलिस ने ये डिवाइडर लगाए थे ताकि आंदोलनकारी राजधानी में प्रवेश ना कर सकें। रास्ता साफ किए जाने का काम दिन में ही शुरू हो गया था लेकिन अभी तक कुछ डिवाइडर अपनी जगह पर ही हैं।

    यह भी पढ़ें: टिकरी बॉर्डर पर हार्ट अटैक से दो और किसानों ने तोड़ा दम, दावा- अब तक 500 की गई जान

    बता दें कि इससे पहले रास्ता खोलने को लेकर 26 अक्टूबर को किसानों और हरियाणा सरकार द्वारा गठित हाई पावर कमेटी के बीच एक बैठक हुई थी। हालांकि इस बैठक में अवरुद्ध रास्तों को खोले जाने पर सहमति नहीं बन पाई थी, लेकिन कमेटी ने उम्मीद जताई कि अभी दोनों पक्ष आगे वार्ता जारी रखेंगे। मामले में हरियाणा के अतिरिक्त मुख्य सचिव राजीव अरोड़ा ने बताया था कि राज्य सरकार की हाई पावर कमेटी ने बहादुरगढ़ में किसान आंदोलन के प्रतिनिधियों के साथ बात की। जिसमें दिल्ली टिकरी बॉर्डर से प्रदर्शनकारियों को हटाने पर चर्चा हुई। उन्होंने आगे कहा कि सौहार्दपूर्ण माहौल में बैठक संपन्न हुई। हम सड़कों को फिर से खोलने के लिए काम करना जारी रखेंगे।

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+