दिल्ली पुलिस ने नवी मुंबई से बरामद की 130 किलो अफगान हीरोइन, दो आरोपी गिरफ्तार

नई दिल्ली। दिल्ली पुलिस ने एक बड़े खुलासे में शुक्रवार को नवी मुंबई से 260 बोरो में से 130 किलो सूखी अफगान हीरोइन बरामद की है। ये रेड दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल द्वारा की गई। पुलिस के अनुसार धोखा देने के लिए ये ड्रग सब्जा के बीज के नीचे छुपाकर रखा गया था। इस पूरे ऑपरेशन में दो आरोपी मौके से गिरफ्तार किए गए। पुलिस ने बताया कि गिरफ्तार लोगों में से एक दिल्ली का युवक है जब कि दूसरा कांधारी अफगान का है। इस्लाम किला, हेरस, अफगानिस्तान से निकाले गए हीरोइन को इरान के बंदर अब्बास से होकर समुद्र के रास्ते मुंबई लाया गया।

Delhi Police seize 330 kg Afghan Heroin worth Rs 1320 crore from navi mumbai

बता दें कि दिल्ली की ही स्पेशल सेल ने हरियाणा के सोनीपत के एक कोल्ड स्टोरेज में भी छापेमारी की थी। यहां लगभग 2 करोड़ रुपये की 50 किलो हीरोइन जब्त की गई। यहां भी पुलिस ने अफगानिस्तान के दो युवकों को गिरफ्तार किया। भारत और पाकिस्तान के अटारी वाघा बॉर्डर के जरिए इसकी तस्करी की जाती थी।

इसके अलावा बीते सप्ताह भी दिल्ली पुलिस ने नशीले पदार्थों के ढेर का भंडाफोड़ किया था और अफगानिस्तान के दो नागरिकों सहित पांच लोगों को गिरफ्तार किया था। पुलिस ने उन अफगान नागरिकों से 150 किलोग्राम हेरोइन जब्त की है जिनकी कीमत अंतरराष्ट्रीय बाजार में 600 करोड़ रु थी। पुलिस ने बताया कि आरोपी यहां ड्रग्स की पूरी फैक्ट्री लगाने की तैयारी थी।

यह भी पढ़ें- पाकिस्तान की रोक से एयरलाइंस कंपनियों को 548 करोड़ का नुकसान

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+