बड़ा खुलासा: अंडरवर्ल्ड डॉन छोटा शकील की हिट लिस्ट में कई बड़े नेताओं के नाम, दिल्ली पुलिस ने दर्ज की FIR
नई दिल्ली। विधानसभा चुनाव के लिए मतदान से एक दिन पहले दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल को बड़ी साजिश की खुफिया जानकारी मिली है। सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबित अंडरवर्ल्ड सरगना छोटा शकील दिल्ली और आसपास के राज्यों के बड़े नेताओं और न्यायाधीशों की हत्या का साजिश रच रहा है। इस मामले में दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल ने छोटा शकील के खिलाफ एफआईआर भी दर्ज किया है।

अपने गुर्गों को टॉरगेट किलिंग के दिए आदेश
पुलिस के मुताबिक ऐसे इनपुट मिले हैं कि दिल्ली के बड़े और नामी नेताओं सहित कुछ जजों की हत्या की साजिश रची जा रही है। स्पेशल सेल के एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि कुछ समय से खुफिया सूत्रों से यह जानकारी मिल रही है कि छोटा शकील ने अपने गुर्गों को टॉरगेट किलिंग के आदेश दिए हैं। इस जानकारी के बाद दिल्ली पुलिस अलर्ट है और चुनाव के मद्देनजर भी राजधानी की सुरक्षा बढ़ा दी गई है। इनपुट के बाद मैनुअल व टेक्निकल सर्विलांस से भी नजर रखी जा रही है।

इंडिया टुडे को फोन कर दी सफाई
इंडिया टुडे की रिपोर्ट के मुताबिक अपने खिलाफ एफआईआर दर्ज होने की खबर सुनकर अंडरवर्ल्ड डॉन दाऊद इब्राहिम के गुर्गे छोटा शकील ने इंडिया टुडे से संपर्क किया और इस मामले पर अपनी सफाई दी है। उसने कहा, मेरे खिलाफ फैलाई जा रही खबर झूठ है, मैंने ऐसी कोई फ्लानिंग नहीं की है और न ही किसी को टारगेट करने वाला हूं। छोटा शकील ने मैसेज कर कहा, इस मामले से उसका कोई लेना देना नहीं है, इंडिया टुडे के पास गलत सूचना है।

व्हाट्सऐप चैट से मिले सुराग
बता दें दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल ने जो एफआईआर दर्ज की है उसमे छोटा शकील के पास अत्याधुनिक कई खतरनाक हथियार होने की बात कही गई है। पुलिस को व्हाट्सऐप चैट से कुछ ऐसे सुराग मिले हैं जो इनपुट के सही होने की ओर संकेत करते हैं। इस मामले की देखरेख खुद दिल्ली पुलिस के कमिश्नर कर रहे हैं। छोटा शकील की ओर से मिली खुफिया जानकारी के बाद दिल्ली पुलिस ने कई नेताओं और जजों को अलर्ट कर दिया है।
यह भी पढ़ें: दिल्ली चुनाव: मंदिर पहुंचे अरविंद केजरीवाल और मनोज तिवारी, वीडियो












Click it and Unblock the Notifications