दिल्ली चुनाव: मंदिर पहुंचे अरविंद केजरीवाल और मनोज तिवारी, वीडियो

नई दिल्ली। दिल्ली विधानसभा के लिए कल (8 फरवरी) को मतदान होना है। इससे पहले आज शाम दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल और दिल्ली भाजपा के अध्यक्ष मनोज तिवारी ने मंदिर जाकर पूजा अर्चना की। केजरीवाल अपने परिवार के साथ क्नॉट प्लेस स्थित हनुमान मंदिर पहुंचे। यहां उन्होंने पूजा अर्चना की। वहीं भाजपा सांसद मनोज तिवारी ने श्री आद्य कात्यायनी मंदिर, छतरपुर मंदिर में दर्शन किए।

prayers at Temple

मंदिर में दर्शन के बाद अरविंद केजरीवाल ने ट्वीट किया, सीपी के प्राचीन हनुमान मंदिर जाकर हनुमान जी का आशीर्वाद लिया। देश और दिल्ली की तरक़्क़ी के लिए प्रार्थना की। भगवान जी ने कहा - 'अच्छा काम कर रहे हो। इसी तरह लोगों की सेवा करते रहो। फल मुझ पर छोड़ दो। सब अच्छा होगा।'

दिल्ली विधानसभा चुनाव के प्रचार का शोर गुरुवार शाम छह बजे थम चुका है। आठ फरवरी को 70 विधानसभा सीटों के लिए एक की चरण में मतदान होना है। 2688 मतदान केंद्रों पर सुबह आठ बजे से शाम छह बजे तक मतदान होगा। नतीजों का ऐलान 11 फरवरी को होगा। इस चुनाव में एक करोड़ 47 लाख 86 हजार 382 मतदाता ईवीएम का बंटन दबाकर चुनाव लड़ रहे 672 उम्मीदवारों के भाग्य का फैसला करेंगे।

इस चुनाव में आम आदमी पार्टी ने सभी 70 सीटों पर अपने उम्मीदवार उतारें हैं। वहीं कांग्रेस 66 सीटों पर और भाजपा 67 सीटों पर चुनाव लड़ रही है। मुख्य मुकाबला इन्हीं तीन पार्टियों के बीच मुख्य मुकाबला माना जा रहा है। भाजपा जेडीयू, लोक जनशक्ति पार्टी, और अकाली दल के साथ चुनावी मैदान में है। वहीं कांग्रेस और आरजेडी मिलकर चुनाव लड़ रहे हैं। इनके अलावा बहुजन समाज पार्टी, राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी, राष्ट्रीय लोकदल और कई अन्य दल चुनाव लड़ रहे हैं।

2015 में हुए विधानसभा चुनाव में 70 में से 67 सीटें जीतकर आम आदमी पार्टी ने सरकार बनाई थी। भाजपा को 3 सीटें मिली थीं। अन्य कोई दल किसी सीट पर भी चुनाव नहीं जीत सका था।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+