ऑड-ईवन के विरोध के तरीके को लेकर बीजेपी में मतभेद, मनोज तिवारी ने विजय गोयल के विरोध को पार्टी लाइन से अलग बताया
Recommended Video
नई दिल्ली: दिल्ली में लागू ऑड-ईवन स्कीम का बीजेपी विरोध कर रही है। दिल्ली बीजेपी के दिग्गज नेता और राज्यसभा सांसद विजय गोयल ने दिल्ली सरकार की इस योजना का विरोध करते हुए विषम नंबर की एसयूवी चलाकर इस नियम का उल्लघंन किया था। लेकिन दिल्ली बीजेपी के अध्यक्ष मनोज तिवारी ने गोयल के विरोध के तरीके से पार्टी को अलग कर दिया। बीजेपी में विरोध के तरीके को लेकर मतभेद सामने आ रहे हैं।

ऑड-ईवन को लेकर बीजेपी में मतभेद!
द इंडियन एक्सप्रेस की रिपोर्ट के मुताबिक मनोज तिवारी ने कहा कि ये पार्टी की लाइन नहीं थी। ये विरोध करने का उनका तरीका था। तिवारी ने कहा कि पार्टी ऑड-ईवन के विरोध में है। उन्होंने कहा कि इसे लागू करने से पहले दिल्ली में पब्लिक ट्रांसपोर्ट में सुधार किया जाना चाहिए था। वहीं, बीजेपी के सूत्रों का भी कहना है कि वरिष्ठ नेतृत्व भी विरोध के तरीके पर बंटा हुआ है।

गोयल ने एसयूवी चलाकर किया था विरोध
विजय गोयल को विरोध प्रदर्शन में पार्टी के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष और दिल्ली प्रभारी श्याम जाजू का सपोर्ट मिला। जाजू भी उस एसयूवी में सवार थे, जिसे चलाकर गोयल ने ऑड-ईवन नियम तोड़ा था। पार्टी के कई सीनियर नेता, जिनमें कुछ केंद्रीय मंत्री भी शामिल हैं, वो गोयल के तरीके से खुश नहीं है। गोयल पर इसे लेकर ट्रैफिक उल्लंघन के मामले में 4000 रुपये का जुर्माना भी लगाया गया। उन्होंने कहा कि मैंने एक नागरिक के तौप पर, ऑड-ईवन योजना का विरोध किया। मेरे स्टैंड को सुप्रीम कोर्ट ने भी दोषमुक्त माना है।

सुप्रीम कोर्ट ने उठाए सवाल
सुप्रीम कोर्ट ने सोमवार को केजरीवाल सरकार की इस योजना के पीछे के तर्क पर सवाल उठाए थे। जस्टिस अरुण मिश्रा ने कहा कि डीजल वाहनों पर प्रतिबंध लगाना हम समझ सकते हैं, लेकिन ऑड-ईवन योजना के पीछे की वजह क्या है। इस बीच मनोज तिवारी ने कहा कि उनकी पार्टी ऑड-ईवन का विरोध जारी रखेगी। उन्होंने कहा कि साल 2011 में 6,000 से अधिक डीटीसी बसों की संख्या थी,जो अब घटकर लगभग 3,500 से हो गई है। आप नेताओं ने प्रदूषण के लिए पराली जलाने को दोषी ठहराया, लेकिन कई एजेंसियों ने कहा है कि स्थानीय कारक प्रमुख रूप से जिम्मेदार हैं।
-
Iran US War: ईरान ने खाक किए अमेरिकी बेस, बताया अब किसकी बारी? खौफनाक दावे से मचा हड़कंप -
Petrol Diesel Price Hike: पेट्रोल ₹5.30 और डीजल ₹3 महंगा, ईरान जंग के बीच इस कंपनी ने बढ़ाई कीमतें, ये है रेट -
Energy Lockdown: एनर्जी लॉकडाउन क्या है? कब लगाया जाता है? आम पब्लिक पर कितना असर? हर सवाल का जवाब -
Fact Check: क्या सच में देश में लगने वाला है Lockdown? क्या है वायरल दावों का सच? -
LPG Price Today: क्या राम नवमी पर बढ़ गए सिलेंडर के दाम? आपके शहर में आज क्या है रेट? -
Gold Silver Rate Today: सोना-चांदी होने लगा महंगा, गोल्ड 6000 और सिल्वर के 10,000 बढ़े भाव, अब ये है रेट -
Nitish Kumar का मास्टरस्ट्रोक! राज्यसभा गए पर CM पद पर अब भी सस्पेंस! 14 अप्रैल के बाद बिहार को मिलेगा नया CM? -
राजस्थान रॉयल्स की 13,500 करोड़ की डील रुक गई? बॉम्बे हाई कोर्ट में जीत से राज कुंद्रा ने पलटा गेम -
Gold Rate Today: रामनवमी पर एक दिन में ₹4,900 उछला सोना,ये है आपके शहर में 22K-18K का ताजा रेट -
Petrol Diesel Crisis: भारत के पास कितने दिनों का पेट्रोल-डीजल और LPG? किसके पास सबसे ज्यादा और कहां खड़े हम? -
IPL 2026: विराट कोहली की RCB का बदलेगा नाम? 16,700 करोड़ की डील के बाद अनन्या बिड़ला ने दिया जवाब! -
'ये मेरा आखिरी वीडियो है, मुझे कुछ भी हो सकता है', क्यों रोए सनोज मिश्रा? Monalisa को लेकर सामने रखा ऐसा सच












Click it and Unblock the Notifications