Delhi-NCR Weather: कैसा रहेगा होली में दिल्ली-एनसीआर का मौसम? जानिए IMD ने जताई क्या संभावना
Delhi-NCR Weather Update: भारतीय मौसम विज्ञान विभाग ने अगले दो-तीन घंटों में दिल्ली-एनसीआर क्षेत्रों में तेज हवाओं के साथ हल्की बारिश की संभावना जताई है। मौसम पूर्वानुमान एजेंसी ने यह भी कहा है कि नोएडा, फरीदाबाद, गाजियाबाद आदि जैसे आसपास के इलाकों में रविवार को शेष दिन के दौरान बादल छाए रहने की संभावना है।
भारत मौसम विज्ञान विभाग ने रविवार को कहा, "बादल पश्चिम से दिल्ली में प्रवेश कर रहे हैं और अगले 2-3 घंटों के दौरान दिल्ली से नोएडा, फरीदाबाद, गाजियाबाद और एनसीआर के आसपास के इलाकों की ओर बढ़ने की संभावना है। इसी अवधि के दौरान दिल्ली और एनसीआर में 30-40 किमी/घंटा की रफ्तार से चलने वाली तेज हवा के साथ हल्की बारिश (कभी-कभी मध्यम तीव्रता की बारिश) होने की संभावना है।''
यह भी देखें: Weather Update: क्या आज दिल्ली-NCR में होगी बारिश? UP-MP में कैसा रहेगा मौसम? यहां जानें सबकुछ

आरडब्ल्यूएफसी नई दिल्ली के अनुसार, दिल्ली के करावल नगर, सिविल लाइंस, शहादरा, विवेक विहार, नजफगढ़, दिल्ली कैंट, अक्षरधाम, सफदरजंग और आईजीआई हवाई अड्डे के इलाकों में 30-40 किलोमीटर की गती से तेज हवाओं के साथ हल्की से मध्यम बारिश होने की संभावना है।
Clouds are entering Delhi from the West and are likely to move across Delhi towards Noida, Faridabad, Ghaziabad and adjoining areas of NCR during the next 2-3 hours. Spells of light rainfall (occasional moderate intensity rain) with gusty wind speeds reaching 30-40 Km/h likely…
— ANI (@ANI) March 24, 2024
मौसम विभाग ने जाफरपुर, नजफगढ़, लोदी रोड और आईजीआई हवाईअड्डे सहित दिल्ली के कुछ स्थानों के आसपास के इलाकों में बारिश और तेज गति वाली हवाओं की भी भविष्यवाणी की है। बहादुरगढ़, गुरुग्राम, मानेसर, कुरूक्षेत्र, कैथल और नरवाना क्षेत्रों में बारिश होने की संभावना है।
आईएमडी के मौसम बुलेटिन के अनुसार, पूर्वोत्तर राज्यों अरुणाचल प्रदेश, असम, मेघालय, नागालैंड, मणिपुर, मिजोरम और त्रिपुरा में अगले दो दिनों तक बारिश होने की संभावना है। 25 और 26 मार्च को अरुणाचल, असम और मेघालय में भारी बारिश होने की संभावना है। आईएमडी ने कहा कि अगले दो दिनों के दौरान पश्चिम बंगाल और सिक्किम में अलग-अलग गरज के साथ हल्की से मध्यम बारिश होने और बिजली गिरने की संभावना है।
यह भी देखें: दिल्ली मेट्रो के अंदर अंतरंग ढंग से रंग लगाती लड़कियों का वीडियो वायरल, DMRC ने बताया डीपफेक












Click it and Unblock the Notifications