Weather Update: क्या आज दिल्ली-NCR में होगी बारिश? UP-MP में कैसा रहेगा मौसम? यहां जानें सबकुछ
Weather Update: होली पर्व पर मौसम इस बार खुशनुमा बना रहने की प्रबल संभावना है। दिल्ली-एनसीआर में मौसम शुष्क रहने की आशंका मौसम विभाग ने जताई है। मार्च का महीना भले ही शुरुआत में दिल्ली-एनसीआर में ठंड के साथ शुरू हुआ हो, लेकिन धीरे-धीरे सूरज देवता ने तापमान में गर्मी बढ़ा दी। खास बात यह है कि अब दोबारा मौसम सुहाना बनने वाला है।
मौसम विभाग ने शनिवार यानी आज ही बादल छाए रहने और दिन के समय तेज सतही हवाएं चलाने की आशंका जताई है हवाओं की स्पीड 20 से 30 किलोमीटर प्रति घंटे रह सकती है। बीते दिन अधिकतम तापमान 32.6 डिग्री सेल्सियस रहा, जबकि न्यूनतम तापमान 18 डिग्री सेल्सियस रहा। आइए जानते हैं अन्य राज्यों का हाल?

यूपी में बारिश के आसार
मौसम विभाग के अनुसार, 23 और 24 मार्च को प्रदेश के पश्चिमी और पूर्वी हिस्से में मौसम शुष्क रहने की संभावना है। दोपहर के समय तेज धूप निकल सकती है। लेकिन, सूरज ढ़लते ही मौसम में बदलाव देखने को मिलेगा। रात के समय हल्की-हल्की ठंड पड़ सकती है।
Recommended Video
मध्य प्रदेश में 5 दिन मौसम शुष्क
एमपी में मौसम विभाग ने 5 दिन तक मौसम शुष्क रहने की संभावना जताई है। विभाग के मुताबिक, शनिवार को एक पश्चिमी विक्षोभ उत्तर भारत आने वाला है। इसके बाद, 26 मार्च को भी एक अन्य पश्चिमी विक्षोभ उत्तर भारत पहुंचेगा। उसके प्रभाव से हवाओं का रुख बदलने से तापमान में कुछ कमी दर्ज हो सकती है। अभी पांच दिन तक मौसम के शुष्क ही बने रहने की संभावना है।
अन्य राज्यों का हाल?
मौसम विभाग के मुताबिक, अनुसार, 23 मार्च तक उत्तर पश्चिमी उत्तर प्रदेश, झारखंड और दक्षिणी असम में एक चक्रवाती परिसंचरण के बनने और बंगाल की खाड़ी से उठने वाली नम हवाओं से कारण बारिश और गरज के साथ छींटे पड़ने की संभावना है। बंगाल में गरज के साथ हल्की से मध्यम बारिश और आंधी आने के आसार हैं।












Click it and Unblock the Notifications