Delhi-NCR Earthquake: भूकंप के झटके से डर गए गिरिराज, केजरीवाल ने भी दिए रिएक्शन, भूकंप पर नेताओं ने क्या कहा?
Delhi-NCR Earthquake: आज तड़के सुबह दिल्ली-NCR के कई इलाकों में भूकंप के झटके महसूस किए गए। भूंकंप का झटका इतना तेज था कि लोगों को डरा दिया। गहरे निंद में सोए लोग भूकंप के झटके को महसूस कर जग गए। वहीं दिल्ली- NCR के बाद बिहार के भी कई इलाकों में भूकंप के झटके महसूस हो गए। तिव्रका कम होने के बावजूद झटके जोर को महसूस किए गए।
भूकंप के झटके के बाद पीएम मोदी ने लोगों को अलर्ट रहने की अपील की है। वहीं केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह भूकंप के झटके से इतना डर गए की सोशल मीडिया पोस्ट कर आपबीती सुनाई।
PM मोदी ने सतर्क रहने की अपील की
वहीं भूकंप के झटकों के बाद पीएम मोदी ने सोशल मीडिया पर पोस्ट करते हुए लिखा कि, 'दिल्ली और आस-पास के इलाकों में भूकंप के झटके महसूस किए गए। सभी से शांत रहने और सुरक्षा सावधानियों का पालन करने की अपील करता हूं। अधिकारी स्थिति पर कड़ी नजर रख रहे हैं।'
ये भूकंप काफ़ी डरावना था- गिरिराज सिंह
केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह ने सोशल मीडिया पोस्ट कर आपबीती सुनाई। उन्होंने लिखा कि, ये भूकंप काफ़ी डरावना था, महादेव सबको सुरक्षित रखें।
आतिशी और केजरीवाल ने क्या कहा?
वहीं दिल्ली की कार्यवाहक सीएम आतिशी ने सोशल मीडिया पर पोस्ट करते हुए लिखा कि, दिल्ली में अभी एक ज़ोर का भूकंप आया। भगवान से प्रार्थना करती हूँ कि सब सुरक्षित होंगे। वहीं दिल्ली के पूर्व सीएम अरविंद केजरीवाल ने सोशल मीडिया पोस्ट कर लिखा कि, 'मैं सभी की सुरक्षा के लिए प्रार्थना करता हूँ'

दिल्ली पुलिस ने जारी किया इमरजेंसी नंबर
वहीं दिल्ली पुलिस ने सोशल मीडिया पोस्ट कर लिखा कि, 'हमें उम्मीद है कि आप सभी सुरक्षित होंगे, दिल्ली! किसी भी आपातकालीन सहायता के लिए Dial112 पर संपर्क करें'
रिक्टर पैमाने पर तीव्रता 4.0 थी
राष्ट्रीय भूकंप विज्ञान केंद्र (एनसीएस) के अनुसार, सोमवार तड़के दिल्ली-एनसीआर में रिक्टर पैमाने पर 4.0 तीव्रता का भूकंप आया, जिसका केंद्र जमीन से 5 किलोमीटर की गहराई पर था।
ये भी पढ़ें Earthquake in Delhi: 'डोलती इमारतें, सहमे लोग', इन 5 Video में देखें कैसे कांपी दिल्ली, दिखा ऐसा खौफनाक मंजर












Click it and Unblock the Notifications