Earthquake in Delhi: 'डोलती इमारतें, सहमे लोग', इन 5 Video में देखें कैसे कांपी दिल्ली, दिखा ऐसा खौफनाक मंजर

Earthquake in Delhi NCR: दिल्ली की सुबह आज धरती हिलने के साथ हुई। सोमवार को सुबह दिल्ली भूकंप के तेज झटकों से कांप उठी। दिल्ली और आसपास के इलाकों में भूकंप के जोरदार झटके महसूस किए गए, आज सुबह अचानक धरती हिलने से लोग डर गए। भूकंप की तीव्रता रिक्टर स्केल पर 4.3 मापी गई और इसका केंद्र दिल्ली के आस-पास ही था।

Earthquake in Delhi NCR

ये झटके सुबह लगभग 5:36 बजे महसूस हुए और कुछ सेकंड तक रहे। लोग डर के मारे अपने घरों से बाहर निकल आए। दिल्ली के साथ-साथ गुरुग्राम, नोएडा, फरीदाबाद और गाजियाबाद में भी झटके महसूस किए गए। फिलहाल किसी बड़े नुकसान की खबर नहीं है, लेकिन लोग सहमे हुए हैं।

ऐसा लगा कि जैसे कोई मेट्रो टकरा गई हो

सुबह-सुबह, जब लोग सो रहे थे, तभी धरती के हिलने से उनकी नींद खुल गई और वो घबरा गए। नींद में जब लोगों ने भूकंप महसूस किया तो ऐसा लगा कि जैसे कोई मेट्रो टकरा गई हो, मानो जैसे ऊंची इमारत भरभरा कर गिर गई हो। कोई कुछ समझ पाता, इससे पहले तेज गड़गड़ाहट की आवाज सुनकर लोग दहशत में अपने घरों से बाहर दौड़ पड़े। सोशल मीडिया पर दिल्ली एनसीआर के भूकंप के कई वीडियो सामने आए हैं, जिनमें पंखे हिल रहे हैं, इमारतें डोल रही हैं और डरे सहमे लोग खड़े नजर आ रहे हैं।

5 वीडियो में देखें कैसे हिली दिल्ली, डरे लोग, डोली इमारतें (Watch Delhi Earthquake Today CCTV Videos)

दिल्ली, हरियाणा, यूपी के कई इलाकों में महसूस हुए झटके (Delhi-NCR Earthquake Latest Update)

​रिपोर्ट के अनुसार, भूकंप के तेज झटके दिल्ली समेत कई अन्य राज्यों में भी महसूस किए गए। उत्तर प्रदेश के कई शहरों जैसे मुरादाबाद, सहारनपुर, मथुरा और आगरा में भी झटके महसूस हुए। हरियाणा के कुरुक्षेत्र, हिसार और कैथल में भी लोगों ने भूकंप के झटके महसूस किए।

दिल्ली पुलिस ने जारी किया हेल्पलाइन नंबर

दिल्ली एनसीआर में भूकंप के बाद दिल्ली पुलिस ने तुरंत हरकत में आते हुए एक हेल्पलाइन नंबर जारी किया है। किसी भी आपातकालीन स्थिति के लिए लोग 112 नंबर पर संपर्क कर सकते हैं। पुलिस ने लोगों से शांति बनाए रखने की अपील की है और किसी भी प्रकार की अफवाहों पर ध्यान न देने की सलाह दी है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+