रेलवे ने क्यों बंद की है प्लेटफार्म टिकट की बिक्री? नई दिल्ली सहित इन स्टेशनों पर नहीं मिलेगी बंद हुई सुविधा!
Northern Railway Stops Sale of Platform Tickets: त्योहारों का मौसम आते ही दिल्ली-एनसीआर के रेलवे स्टेशनों पर यात्रियों की भीड़ उमड़ने लगी है। लोग अपने घरों की ओर लौट रहे हैं ताकि परिवार के साथ दीवाली और छठ पर्व मना सकें। इसी बढ़ती भीड़ को देखते हुए उत्तरी रेलवे ने एक बड़ा फैसला लिया है। अक्तूबर के कुछ दिन तक नई दिल्ली सहित 5 रेलवे स्टेशनों पर प्लेटफॉर्म टिकट की बिक्री अस्थायी रूप से बंद रहेगी।
रेलवे का यह कदम यात्रियों की सुरक्षा और स्टेशन पर व्यवस्था बनाए रखने के लिए उठाया गया है। पिछली बार त्योहारों के दौरान स्टेशन पर भारी भीड़ और भगदड़ जैसी घटनाएं देखने को मिली थीं। इसलिए इस बार रेलवे ने पहले से तैयारी करते हुए यह एहतियाती फैसला लिया है। हालांकि, रेलवे ने यह भी स्पष्ट किया है कि विशेष अनुमति के तहत प्लेटफार्म पर एंट्री मिल सकेगा।

कब से कब तक नही मिलेगा प्लेटफार्म टिकट
रेलवे की सुचना के अनुसार, 15 अक्टूबर से 28 अक्टूबर तक नई दिल्ली, पुरानी दिल्ली, हजरत निजामुद्दीन, आनंद विहार और गाजियाबाद रेलवे स्टेशनों पर प्लेटफॉर्म टिकट की बिक्री अस्थायी रूप से बंद रहेगी। यह कदम यात्रियों की सुरक्षा और सुविधा सुनिश्चित करने के लिए उठाया गया है।
ये भी पढ़ें: Diwali-Chhath Train Ticket Booking: त्योहारों पर टिकट बुकिंग में बड़ा खेल, IRCTC ने बताया कैसे बचें स्कैम से?
किन स्टेशनों पर रुकी है प्लेटफॉर्म टिकट की बिक्री
रेलवे के अनुसार जिन पांच स्टेशनों पर फिलहाल प्लेटफॉर्म टिकट नहीं मिलेंगे, वे हैं:
- नई दिल्ली रेलवे स्टेशन
- पुरानी दिल्ली (दिल्ली जंक्शन)
- हजरत निजामुद्दीन स्टेशन
- आनंद विहार टर्मिनल
- गाजियाबाद रेलवे स्टेशन
उत्तरी रेलवे के मुख्य जनसंपर्क अधिकारी (CPRO) हिमांशु शेखर उपाध्याय ने बताया कि यात्रियों की सुरक्षा सुनिश्चित करने और भीड़ नियंत्रित करने के लिए यह कदम उठाया गया है। रेलवे ने बताया कि वरिष्ठ नागरिकों, दिव्यांगजनों, निरक्षर या अकेली महिला यात्रियों के साथ आने वाले व्यक्ति स्टेशन के पूछताछ कार्यालय (enquiry office) से प्लेटफॉर्म टिकट प्राप्त कर सकेंगे।
28 अक्टूबर से फिर शुरू होगी टिकट बिक्री
रेलवे ने साफ किया है कि यह रोक केवल 28 अक्टूबर तक के लिए है। उसके बाद प्लेटफॉर्म टिकट की सामान्य बिक्री फिर से शुरू कर दी जाएगी। इस दौरान स्टेशन पर भीड़ को नियंत्रित करने के लिए अतिरिक्त पुलिस बल और सुरक्षा कर्मियों की तैनाती भी की जा रही है।
क्यों उठाया गया यह कदम?
दीवाली और छठ के दौरान दिल्ली-एनसीआर के रेलवे स्टेशनों पर यात्रियों की भारी भीड़ उमड़ती है। लोग अपने घरों की ओर लौटते हैं, जिससे प्लेटफॉर्म पर भीड़ बढ़ जाती है। इस बार रेलवे ने पहले से तैयारी करते हुए यह कदम उठाया है ताकि भीड़भाड़ और संभावित हादसों से बचा जा सके।
रेलवे ने अपने एक्स (X) पोस्ट में लिखा, "महत्वपूर्ण सूचना: त्योहारों के दौरान यात्रियों की सुरक्षा और सुविधा को ध्यान में रखते हुए 15 अक्टूबर से कुछ स्टेशनों पर प्लेटफॉर्म टिकट अस्थायी रूप से बंद किए जा रहे हैं।"
त्योहारों का मौसम और सुरक्षा की तैयारी
धनतेरस (18 अक्टूबर) से शुरू होकर दीवाली (21 अक्टूबर), गोवर्धन पूजा, भाई दूज, और उसके बाद छठ पर्व (25 अक्टूबर) तक यात्रियों की भीड़ में लगातार वृद्धि होती है। रेलवे ने कहा है कि यह व्यवस्था त्योहारों के दौरान किसी भी अप्रिय स्थिति से बचने के लिए की गई है। गौरतलब है कि फरवरी 2025 में महाकुंभ मेले के दौरान नई दिल्ली रेलवे स्टेशन पर हुई भगदड़ में 18 लोगों की मौत हो गई थी। उसी घटना को ध्यान में रखते हुए रेलवे इस बार अतिरिक्त सावधानी बरत रहा है।
रेलवे की अपील
रेलवे ने यात्रियों से अपील की है कि वे केवल यात्रा करने वाले व्यक्ति को ही स्टेशन तक छोड़ने आएं और अनावश्यक भीड़ से बचें। साथ ही यात्रियों से अनुरोध किया गया है कि वे ऑनलाइन टिकट बुकिंग और डिजिटल सेवाओं का उपयोग करें ताकि त्योहारों के समय यात्रा सुगम और सुरक्षित बनी रहे।
ये भी पढ़ें: कन्फर्म टिकट पर अब नहीं लगेगा कैंसिलेशन चार्ज, IRCTC कब से देने वाली है यात्रियों को ये राहत?












Click it and Unblock the Notifications