Diwali-Chhath Train Ticket Booking: त्योहारों पर टिकट बुकिंग में बड़ा खेल, IRCTC ने बताया कैसे बचें स्कैम से?
Diwali-Chhath Train Ticket Booking: दीवाली-छठ का त्योहार नजदीक है, और ऐसे में रेलवे स्टेशनों पर यात्रियों की भीड़ बढ़ने लगी है। हर कोई अपने घर पहुंचने की तैयारी में है, लेकिन इसी बीच फर्जी टिकट एजेंटों की सक्रियता भी बढ़ गई है। रेलवे की ऑनलाइन बुकिंग साइट IRCTC (इंडियन रेलवे कैटरिंग एंड टूरिज्म कॉरपोरेशन) ने यात्रियों को बड़ा अलर्ट जारी किया है।
निगम ने बताया है कि कुछ लोग नकली या निजी यूजर आईडी से टिकट बुक कर यात्रियों से ठगी कर रहे हैं। ऐसे में यात्रियों से अपील की गई है कि वे सतर्क रहें और टिकट केवल आधिकारिक वेबसाइट या अधिकृत एजेंटों के माध्यम से ही बुक करें।

IRCTC ने सभी यात्रियों से सतर्क रहने और फर्जी एजेंटों से टिकट बुकिंग न कराने की सलाह दी है। यात्रियों से कहा गया है कि वे हमेशा टिकट आधिकारिक वेबसाइट -irctc.co.in या अधिकृत एजेंटों के माध्यम से ही बुक करें ताकि उन्हें असली और सुरक्षित टिकट मिल सके।
ये भी पढ़ें: Diwali-Chhath Train Ticket Booking: घर जाने की चिंता करें दूर, इन टिप्स से मिनटों में बुक होगी कन्फर्म टिकट!
ऐसे पहचानें असली या नकली टिकट
बुकिंग कराने से पहले नकली टिकट की पहचान आप इन तरीकों से कर सकते हैं-
- त्योहारों में टिकट धोखाधड़ी के मामले अक्सर बढ़ जाते हैं। ऐसे में यह जानना जरूरी है कि आपका टिकट असली है या नहीं।
- टिकट बुक करने के बाद PNR नंबर को IRCTC की वेबसाइट या ऐप पर चेक करें। असली टिकट की जानकारी तुरंत दिखाई देती है।
- टिकट पर IRCTC का लोगो, वॉटरमार्क और बुकिंग आईडी जरूर देखें।
- फर्जी टिकटों में अक्सर गलत जानकारी या धुंधला प्रिंट होता है।
- अनजान वेबसाइट या एजेंट से टिकट न लें।
- टिकट की जानकारी 139 एसएमएस सेवा या RailYatri ऐप के जरिए भी जांची जा सकती है।
कैसे पहचानें अधिकृत एजेंट का टिकट
IRCTC ने बताया है कि अगर टिकट किसी अधिकृत एजेंट से बुक हुआ है, तो उसके पहले पेज पर एजेंट का नाम, पता और यूनिक एजेंसी कोड साफ तौर पर लिखा होगा।
अगर टिकट के ऊपर "Normal User" लिखा है, तो इसका मतलब है कि वह किसी व्यक्तिगत आईडी से बुक किया गया है, न कि किसी अधिकृत एजेंट से।
टिकट बुकिंग के लिए IRCTC के समय नियम
- अधिकृत एजेंटों के लिए भी IRCTC ने टिकट बुकिंग के कुछ समय नियम तय किए हैं।
- एजेंट Tatkal टिकट बुकिंग विंडो खुलने के पहले 30 मिनट तक टिकट नहीं बुक कर सकते।
इसी तरह Advance Reservation (ARP) टिकट के लिए शुरुआती 10 मिनट तक बुकिंग पर रोक रहती है।
अगर कोई एजेंट आपको इन समयों के भीतर टिकट बुक करने की बात कहता है, तो यह एक चेतावनी संकेत है कि वह फर्जी हो सकता है।
सुरक्षित टिकट बुकिंग के उपाय
त्योहारों के सीजन में स्कैम से बचने के लिए टिकट बुकिंग से पहले कुछ बातों का ध्यान रखना जरूरी है। जैसे-
- सिर्फ आधिकारिक स्रोतों से टिकट बुक करें - IRCTC वेबसाइट या मोबाइल ऐप।
- एजेंट की वैधता जांचें - सुनिश्चित करें कि वह IRCTC का अधिकृत एजेंट है।
- टिकट पर IRCTC लोगो और सही विवरण जरूर देखें।
- अज्ञात वेबसाइट या सोशल मीडिया लिंक पर व्यक्तिगत जानकारी साझा न करें।
- फर्जी टिकट या संदिग्ध गतिविधि मिलने पर तुरंत IRCTC हेल्पलाइन से संपर्क करें।
त्योहारों के इस व्यस्त समय में थोड़ी सी सावधानी आपको धोखाधड़ी से बचा सकती है और आपकी यात्रा को सुरक्षित बना सकती है।
ये भी पढ़ें: Train Ticket: दिवाली-छठ पर घर लौटना हुआ आसान, अब नहीं दिखेगा 'रिग्रेट' स्टेटस, कब से जुड़ रहे 30 लाख बर्थ?












Click it and Unblock the Notifications