Weather Update: 62 साल बाद बना संयोग, दिल्ली-मुंबई में एक साथ आया मॉनसून

Delhi Mumbai monsoon: दिल्ली में शनिवार देर मॉनसून ने दस्तक दी। इसके साथ ही शनिवार देर रात से रविवार दोपहर तक झमाझम बारिश हुई। वहीं, मुंबई में भी मॉनसून आने से भारी बारिश हुई।

इस बीच मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) ने कहा कि दिल्ली और मुंबई में वर्षों बाद मॉनसून ने एक साथ दस्तक दी है। आईएमडी ने कहा कि यह संयोग 62 सालों बाद हुआ है।

Weather: 62 साल बाद दिल्ली-मुंबई में एक साथा आया मॉनसून

मुंबई में मॉनसून दो सप्ताह देरी

मौसम विज्ञान विभाग के अधिकारियों ने बताया कि राष्ट्रीय राजधानी में मॉनसून ने दो दिन पहले दस्तक दे दी है। वहीं, मुंबई में मॉनसून ने दो सप्ताह देर से दस्तक दी है। आईएमडी के वरिष्ठ वैज्ञानिक ने बताया कि 21 जून 1961 के बाद यह पहली बार हुआ है कि मॉनसून दिल्ली और मुंबई में एक ही समय पर पहुंचा है। दिल्ली मौसम विभाग के अनुसार सफदरजंग वेधशाला ने कहा कि 24 घंटों में 48.3 मिमी बारिश दर्ज की।

दिल्ली-मुंबई के अलावा इन राज्यों में मॉनसून की दस्तक

आईएमडी के अनुसार, ढांसा मौसम स्टेशन पर लगभग 80 मिमी, जाफरपुर और लोदी रोड पर लगभग 60 मिमी, आयानगर और मुंगेशपुर में लगभग 50 मिमी और एसपीएस मयूर विहार में 40 मिमी बारिश दर्ज की गई। दक्षिण पश्चिम मॉनसून मुंबई, मध्य प्रदेश, उत्तर प्रदेश, दिल्ली, गुजरात, राजस्थान और हरियाणा के कुछ हिस्सों, उत्तराखंड के शेष हिस्सों और हिमाचल प्रदेश के अधिकांश हिस्सों और कुछ और हिस्सों सहित महाराष्ट्र के शेष हिस्सों में दस्तक दे चुका है।

बेसब्री से इंतजार कर रहे थे मुंबईवासी

मुंबईवासियों को इस साल मॉनसून का इंतजार बेसब्री से था। शनिवार को आखिरकार इसका इंतजार खत्म हो गया। मॉनसून के दस्तक से झमाझम बारिश हुई है। मुंबई और आस-पास के इलाकों में झमाझम बारिश का दौर जारी है।

हिमाचल प्रदेश में तबाही
वहीं, हिमाचल प्रदेश में भारी बारिश से तबाही मच गई है। पिछले 24 घंटे में राज्य के कई जिलों में मूसलाधार बारिस ने तबाही मचा दी है। कई इलाकों में जलभराव से समस्य बढ़ गई है। कई सड़कें बंद हो गई हैं। कुल्लू में बादल फटने की खबर है। तेज बारिश के बीज भूस्खलन की वजह के कई घरों पर खतरा है।

यह भी पढ़ें- बारिश के बाद जम्मू-कश्मीर में भी हालात बिगड़े, उफान पर नदी-नाले, बीच में फंसा शख्स रेस्क्यू

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+