बारिश के बाद जम्मू-कश्मीर में भी हालात बिगड़े, उफान पर नदी-नाले, बीच में फंसा शख्स रेस्क्यू
जम्मू-कश्मीर पुंछ के मेंढर में भारी बारिश के कारण हरनी नाला में अचानक बाढ़ आ गई। वहीं, एक व्यक्ति का रेस्क्यू किया गया।
जम्मू कश्मीर के पुंछ जिले के मेंढर में भारी बारिश के कारण हरनी नाला में बाढ़ की स्थिति बन गई। पानी की तीव्रता इतनी तेज थी कि उसके बहाव की चपेट में आने से एक व्यक्ति को बचा लिया गया।
पानी के तेज बहाव को देखते हुए प्रशासन ने लोगों को अलर्ट जारी कर हरनी नाले के आस पास न जाने की बात कही है। इसके साथ ही बारिश होने से कश्मीर की घाटी में चिलचिलाती गर्मी से राहत मिली है।

मौसम विभाग ने 25 से 28 जून तक आम तौर पर बादल छाए रहने और कई स्थानों पर हल्की से मध्यम गरज के साथ बौछारें पड़ने की बात कही है। इसके साथ ही ग्लेशियरों के पिघलने, बर्फ और बारिश के कारण नदियों, स्थानीय नालों में बाढ़ जैसे हालात हो गए हैं।












Click it and Unblock the Notifications