Delhi Weather: दिल्ली में बदला मौसम, आंधी-तूफान के साथ बारिश के आसार, जानें राजधानी में कब दस्तक देगा मानसून?
Delhi Monsoon 2024: दिल्लीवासियों को भीषण गर्मी से आज (1 जून) दोपहर के बाद थोड़ी राहत मिली है। दिल्ली में बढ़ती गर्मी के बीच मौसम में बदलाव देखा गया है। दिल्ली में तेज हवाओं के साथ आंधी-तूफान आया है और बारिश के भी आसार हैं।
मौसम विभाग के पूर्वानुमान दिया था कि दिल्ली में आज 25 से 35 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं चल सकती हैं। वहीं 2 और 3 जून को भी दिल्ली में धूल भरी आंधी चलने के साथ हल्की बारिश या बूंदाबांदी हो सकती है।

Delhi Weather: दिल्ली में 8 जून तक कैसा रहेगा मौसम?
मौसम विभाग के मुताबिक दिल्ली में 2 जून को दिल्ली में गरज के साथ बारिश होने की संभावना है। वहीं न्यूनतम तापमान 29 डिग्री सेल्सियस और अधिकतम तापमान 44 डिग्री सेल्सियस रह सकता है। वहीं दिल्ली में 3 जून से 8 जून तक दिन में चलेंगी और अधिकतम तापमान 44 डिग्री सेल्सियस रह सकता है।
दिल्ली में कब दस्तक देगा मानसून?
अभी भी दिल्ली में मानसून ने दस्तक नहीं दी है। राजधानी के लोगों को इस झुलसा देने वाली गर्मी में मानसून का बेसब्री से इंतजार है। मौसम विभाग से जुड़े सूत्रों के मुताबिक 27 जून तक दिल्ली में मानसून के आने की संभावना है।
हालांकि मौसम विज्ञान विभाग (IMD) की ओर से अभी तक दिल्ली में मानसून के प्रवेश से संबंधित कोई आधिकारिक बयान जारी नहीं किया गया है। रिपोर्ट तो यही है कि 27 जून से गर्मी से राहत मिलने की उम्मीद है। आईएमडी ने फिलहाल दिल्ली के कई इलाकों में भीषण गर्मी पड़ने का अनुमान जताया गया है।
#WATCH | Delhi witnesses cloudy skies and dust storm after scorching heat pic.twitter.com/ETyYllAU3e
— ANI (@ANI) June 1, 2024
ये भी पढ़ें- MP Weather Update: भीषण गर्मी के बीच में बारिश से मिल सकती है बड़ी राहत, सतना समेत इन जिलों में बदला रहेगा मौसम
पृथ्वी विज्ञान मंत्री किरेन रिजिजू ने शनिवार को कहा कि दिल्ली में मौसम केंद्र ने दिल्ली में 52.9 डिग्री सेल्सियस तापमान दर्ज किया था, जो भारत में अब तक का सबसे अधिक तापमान है। पृथ्वी विज्ञान मंत्रालय और भारत मौसम विज्ञान विभाग की ओर से ये डेटा जारी किया गया था।
29 मई को आईएमडी के महानिदेशक एम मोहपात्रा ने कहा था कि दिल्ली में 20 मॉनिटरिंग स्टेशन हैं और इनमें से 14 स्टेशनों ने 45-50 डिग्री सेल्सियस के बीच तापमान दर्ज किया है। किरेन रिजिजू ने यह भी कहा है कि, "दिल्ली में सामान्य तौर पर तापमान 50 से ज्यादा रहने की उम्मीद नहीं है।''
ये भी पढ़ें- Monsoon 2024: कब आएगा मानसून? कब तक रहेगी भीषण गर्मी? मौसम विभाग ने दिया लेटेस्ट अपडेट












Click it and Unblock the Notifications