Monsoon 2024: कब आएगा मानसून? कब तक रहेगी भीषण गर्मी? मौसम विभाग ने दिया लेटेस्ट अपडेट

IMD Prediction Monsoon in India 2024: भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) ने सोमवार को कहा है कि गले पांच दिनों के भीतर केरल में मानसून की दस्तक दे सकता है। आईएमडी ने कहा है कि मानसून की शुरुआत के लिए मौसम की स्थिति अनुकूल बन रही है।

आईएमडी ने कहा है कि मानसून के दक्षिण अरब सागर के ज्यादा हिस्सों, मालदीव और कोमोरिन क्षेत्र के शेष हिस्सों, लक्षद्वीप क्षेत्र और केरल के कुछ हिस्सों, दक्षिण-पश्चिम और मध्य बंगाल की खाड़ी के कुछ हिस्सों, पूर्वोत्तर खाड़ी के आगे बढ़ने की उम्मीद है। आईएमडी ने कहा है कि इसके बाद मानसून बंगाल और पूर्वोत्तर राज्यों के कुछ हिस्सों में बढ़ेगा।

IMD Prediction Monsoon in India 2024

IMD weather forecast: आईएमडी ने मौसम पूर्वानुमान को लेकर क्या कहा?

27 से 31 मई तक केरल और माहे, लक्षद्वीप, अंडमान और निकोबार द्वीप समूह, उप-हिमालयी पश्चिम बंगाल और सिक्किम में गरज, बिजली और तेज हवाओं (30-40 किमी प्रति घंटे) के साथ हल्की से मध्यम बारिश होने की उम्मीद है।

27 मई को तमिलनाडु, पुडुचेरी और कराईकल, तटीय आंध्र प्रदेश, तेलंगाना, रायलसीमा और कर्नाटक में गरज, बिजली और तेज हवाओं (30-40 किमी प्रति घंटे) के साथ छिटपुट हल्की से मध्यम बारिश होने की उम्मीद है।

27 और 28 मई को गुजरात में तेज सतही हवाएं (25-35 किमी प्रति घंटे) चलने की उम्मीद है।

27-31 मई तक उत्तराखंड में गरज के साथ हल्की बारिश, बिजली गिरने और तेज हवाओं (30-40 किमी प्रति घंटे) की संभावना है।

30-31 मई को जम्मू-कश्मीर-लद्दाख-गिलगित-बाल्टिस्तान-मुजफ्फराबाद और हिमाचल प्रदेश में भी ऐसी ही स्थिति बन रही है।

Heat wave warning: हीटवेव को लेकर चेतावनी?

राजस्थान में 27-29 मई तक व्यापक रूप से भीषण गर्मी की स्थिति, जिसके बाद धीरे-धीरे कमी आएगी और बारिश के आसार बन रहे हैं।

पंजाब, हरियाणा-चंडीगढ़-दिल्ली में 27-29 मई तक कई इलाके भीषण गर्मी से प्रभावित रहेंगे।

पश्चिम उत्तर प्रदेश, पश्चिम मध्य प्रदेश में 27-29 मई तक कुछ इलाकों में भीषण गर्मी रहेगी।

पश्चिमी हिमालय क्षेत्र, पूर्वी मध्य प्रदेश, विदर्भ और छत्तीसगढ़ में अगले 3 दिनों तक लू चलने की संभावना है। उसके बाद इसमें कमी आने की संभावना है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+