MP Weather Update: भीषण गर्मी के बीच में बारिश से मिल सकती है बड़ी राहत, सतना समेत इन जिलों में बदला रहेगा मौसम
MP Weather Update: मध्य प्रदेश में भीषण गर्मी और लू का प्रकोप जारी है। नौतपा के सातवें दिन भी कई जिलों में लू चली। प्रदेश में सबसे गर्म जिला छतरपुर रहा, जहां अधिकतम तापमान 47.1 डिग्री तक पहुंच गया।
शिवपुरी में तापमान 47 डिग्री रिकॉर्ड दर्ज किया गया है। नौगांव,सीधी, ग्वालियर, सतना, खजुराहो, दतिया, सिंगरौली में लू चली। पचमढ़ी को छोड़कर बाकी शहरों का तापमान 40 डिग्री सेल्सियस से अधिक पहुंच गया। भीषण गर्मी के बीच मौसम विभाग ने बड़ी खुशखबरी दी है।

मध्य प्रदेश के प्रमुख जिलों का तापमान देखें तो छतरपुर में 47.01, निवाड़ी में 46.7,खजुराहो में 46.5, शिवपुरी में 47, दतिया में 46.4, सिंगरौली में 46.39 गांव में 46, दमोह में 45 उमरिया में 44.4 कटनी में 44.02 राजगढ़ में 44. नरसिंहपुर में 44.2 गुना में 44 टीकमगढ़ में 44, सीधी में 45.8, ग्वालियर में 45.7 ,सतना में 45.02 शहडोल में 45.01 मलाजखंड में 44 जबलपुर में 43.7 सागर में 43.5 अशोकनगर में 13 दिसंबर 5 मंडल में 43.4 रायसेन में 43.4 सीहोर में 43.5 सिवनी में 42.6 भोपाल में 42.4 शाजापुर में 42.4 खरगोन में 42 बड़वानी में 42 देवास में 41.4 बैतूल में 41.2 डिग्री सेल्सियस तापमान दर्ज हुआ।
प्रदेश में पचमढ़ी सिर्फ एकमात्र स्थान रहा जहां पर अधिकतम तापमान 40 डिग्री सेल्सियस के नीचे 36.6 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड हुआ। इसके अलावा मध्य प्रदेश के सभी जिलों का तापमान 40 डिग्री सेल्सियस के ऊपर पहुंच गया। इस साल ऐसा पहली बार हुआ है जबकि इतने अधिक शहरों का तापमान 40 डिग्री सेल्सियस के ऊपर गया है।
इन जिलों में बारिश का अलर्ट
जबकि गुना, अशोकनगर, ग्वालियर, शिवपुरी में लू चलने का ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है। उमरिया और दमोह जिलों में गर्म रात रहने का येलो अलर्ट जारी हुआ है। इसके अलावा रीवा, मऊगंज ,सिंगरौली ,सीधी, सतना, पन्ना, दतिया, भिंड, मैहर, छिंदवाड़ा ,सिवनी, मंडला, बालाघाट, पांढुर्णा, छतरपुर और टीकमगढ़ जिलों में कहीं-कहीं बारिश होने का येलो अलर्ट जारी किया गया है।
मौसम विभाग ने शनिवार को भी कई जिलों में तीव्र लू और लू चलने की गर्म रात रहने की चेतावनी जारी की है। सीधी, सतना, मैहर और छतरपुर जिलों में कहीं-कहीं तीव्र लू चलने के लिए रेड अलर्ट जारी किया गया है। वहीं,शहडोल, उमरिया, पन्ना, दमोह, सागर, टीकमगढ़, निवाड़ी, शिवपुरी, रीवा, मऊगंज, सिंगरौली, दतिया, भिंड और मुरैना जिलों में लू चल सकती है। यहां ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है।












Click it and Unblock the Notifications