केजरीवाल सरकार के प्रस्ताव पर अधिकारी आज करेंगे बैठक, मामला सुलझने की उम्मीद

नई दिल्लीः मुख्य सचिव अंशु प्रकाश से मारपीट मामले के बाद हड़ताल पर गए दिल्ली सरकार के अफसर आज मामले को सुलझाने के लिए बैठक करेंगे। दिल्ली सरकार ने हाल ही में प्रस्ताव भेजा था, जिस पर बातचीत की जाएगी। बता दें, शुक्रवार को केजरीवाल सरकार की पूरी कैबिनेट उपराज्यपाल से मिलकर आई थी। इस मुलाकात में कहा गया था कि अधिकारी सामान्य तौर पर काम करना शुरू करें, यही दिल्ली के लोगों के लिए बेहतर हैं।

Delhi ministers to meet govt officers today

इसके बाद शनिवार को केजरीवाल सरकार में मंत्री राजेन्द्र पाल गौतम ने अधिकारियों से बात करके मामला सुलझाने के लिए बातचीत का न्योता दिया।

बता दें, आम आदमी पार्टी की मुख्य समस्या है वो जल्द से अपने सारे वादे पूरे करना चाहती है, इसकी वजह है अगर दिल्ली हाई कोर्ट ने फैसला पक्ष में नहीं आया तो 20 सीटों पर उपचुनाव होंगे, तो कहीं इस मौजूदा संकट का असर उसपर ना पड़े। अगर चुनाव में नतीजे आम आदमी पार्टी के खिलाफ आए तो उनकी छवि के लिए अच्छा नहीं होगा।

बता दें, मुख्य सचिव अंशु प्रकाश से मारपीट मामले के बाद अफसर मंत्रियों के साथ हर बैठक का बहिष्कार कर रहे हैं और केवल लिखित संवाद कर रहे हैं। अधिकारियों की मांग है कि सीएम केजरीवाल माफ़ी मांगे और माने कि मुख्य सचिव अंशु प्रकाश के साथ मारपीट की गई।

बताया जा रहा है कि अगर आज की बैठक में कुछ सकारात्मक जवाब आया तो खुद मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल और उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया अधिकारियों के साथ बैठक कर सकते हैं, जिससे मामला जल्दी सुलझ सके।

यह भी पढ़ें-Sridevi: पाकिस्तानी अदाकारा ने कहा- 'मैने अपनी मां को खो दिया'

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+