Sridevi: पाकिस्तानी अदाकारा ने कहा- 'मैने अपनी मां को खो दिया'

Recommended Video

    Sridevi REEL daughter Sajal Ali says 'I Lost My Mother Again' | FilmiBeat

    इस्लामाबादः बॉलीवुड अभिनेत्री श्रीदेवी के असामयिक निधन से बॉलीवुड में शोक की लहर है वहीं, पाकिस्तानी फिल्म जगत में भई शोक की लहर है। श्रीदेवी की मौत पर पाकिस्तान के माहिरा खान, अली जफर, फवाद खान एवं इमरान अब्बास जैसी शख्सियतों ने श्रद्धांजलि दी है। उनके अलावा कई पाकिस्तानी अभिनेताओं और अभिनेत्रियों ने श्रीदेवी की मौत पर दुख जताया है।

    Sridevi death Pakistani actor Sajal Ali: I lost my mom again today

    साल 2017 में आई फिल्म 'मॉम' में श्रीदेवी के साथ काम कर चुकी पाकिस्तानी अदाकारा सजल अली खान दुखी हैं। उन्होंने कहा कि श्रीदेवी की मौत की खबर सुनकर उन्हें लग रहा है कि उन्होंने अपनी मां को फिर से खो दिया।

    पाकिस्तान की संघीय सूचना मंत्री मरियम औरंगजेब ने भी कार्यक्रम के दौरान कहा कि श्रीदेवी के निधन की खबर से सभी दुखी हैं। पाक मंत्री ने कहा कि श्रीदेवी बहुमुखी प्रतिभा संपन्न अभिनेत्री थी।

    वहीं, पाकिस्तान सुपर लीग के लिए दुबई में मौजूद पाकिस्तान के पूर्व क्रिकेटरों वकार युनूस और वसीम अकरम ने भी श्रीदेवी के परिवार के प्रति संवेदनाएं प्रकट कीं।

    बता दें, कानूनी औपचारिकताओं के कारण श्रीदेवी का शरीर अभी तक भारत नहीं पहुंचा है। हालांकि, श्रीदेवी के पार्थिव शरीर का पोस्टमार्टम पूरा कर लिया गया है। आज श्रीदेवी के के शव को उनके परिवार को सौंप दिया जाएगा और वो आज मुंबई भी पहुंच जाएगा।

    खलीज टाइम्स के मुताबिक अनुसार श्रीदेवी के पोस्टमार्टम की प्रक्रिया पूरी हो चुकी है, लेकिन इसकी रिपोर्ट आना अभी बाकी है। सारी औपचारिकताएं पूरी होने के बाद शव को उनके परिवार को सौंप दिया जाएगा। जिसके बाद मुंबई में उनका अंतिम संस्कार होगा।

    श्रीदेवी का जन्म 13 अगस्त 1965 को तमिलनाडु के शिवकासी में हुआ था। बचपन से ही उन्होंने एक्टिंग शुरू कर दी। चार साल की उम्र में 1967 में श्रीदेवी ने तमिल फिल्म मुरुगा में बतौर चाइल्ट एक्टर अपना अभिनय दिखाया। इसके बाद 1975 में बॉलीवुड फिल्म जूली में बतौर चाइल्ड एक्टर काम किया।

    यह भी पढ़ें- Sridevi: आज दुबई से मुंबई लाया जाएगा पार्थिव शरीर, पोस्टमार्टम पूरा

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+