तकनीकी खराबी के चलते लगातार दूसरे दिन भी लेट चली मेट्रो, यात्रियों को उठानी पड़ी परेशानी
दिल्ली मेट्रो की ब्लू लाइन लगातार दूसरे दिन खामी के चलते देरी से चली। इससे पहले बुधवार को भी तकनीकी खराबी के चलते ब्लू लाइन मेट्रो देरी से चली थी, जिससे लाखों यात्रियों को परेशानी का सामना करना पड़ा था।
नोएडा। दिल्ली मेट्रो की ब्लू लाइन लगातार दूसरे दिन खामी के चलते देरी से चली। इससे पहले बुधवार को भी तकनीकी खराबी के चलते ब्लू लाइन मेट्रो देरी से चली थी, जिससे लाखों यात्रियों को परेशानी का सामना करना पड़ा था। गुरुवार सुबह भी इसके चलते ऑफिस जाने वाले यात्रियों को सबसे ज्यादा परेशानी का सामना करना पड़ा। इस मेट्रो लाइन में रोजाना करीब 9 लाख लोग सफर करते हैं।

डीएमआरसी के प्रवक्ता ने बताया कि तकनीकी खराबी के चलते ऑपरेशंस कंट्रोल सेंटर (OCC) का संपर्क बार-बार ट्रेनों से टूट रहा था। 50 किलोमीटर लंबे ब्लू लाइन कॉरिडोर में संपर्क टूटने के कारण लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ा। ये खराबी गुरुवार दिनभर रही।
ये ये भी पढ़ें: बेहोश पड़ीं सपना चौधरी के माथे से निकल रहा खून, क्या है इस Viral Video का सच?
ओसीसी मेट्रो का कंट्रोल रूम है। यहां सभी ट्रेनें रियल टाइम आधार पर मॉनिटर और कंट्रोल की जाती हैं। ये ठीक वैसे ही होता है जैसे एयर ट्रैफिक कंट्रोलर में हवाई जहाज को मॉनिटर किया जाता है।
ब्लू लाइन मेट्रो नोएडा सिटी सेंटर से द्वारका सेक्टर 21 के बीच चलती है, जिसमें कुल 44 मेट्रो स्टेशन पड़ते हैं। यमुना बैंक से इस लाइन की दूसरी मेट्रो निकलती है जो द्वारका को वैशाली से कनेक्ट करती है। इस ब्रांच में कुल 8 मेट्रो स्टेशन हैं। दिल्ली मेट्रो की ब्लू लाइन में रोजाना करीब 9 लाख लोग रोजाना सफर करते हैं।
ये ये भी पढ़ें: क्रिसमस पर ग्रेटर नोएडा को मेट्रो का तोहफा दे सकते हैं पीएम मोदी, तेजी से चल रहा काम












Click it and Unblock the Notifications