बेहोश पड़ीं सपना चौधरी के माथे से निकल रहा खून, क्या है इस Viral Video का सच?
लाखों दिलों की धड़कन सपना चौधरी का एक वीडियो इंटरनेट पर वायरल हो गया है। इस वीडियो में सपना के माथे से खून निकल रहा है और वो बेहोशी की हालत में पड़ी हुई हैं। उनके बगल में कोई लड़का आकर उन्हें संभालने की कोशिश करता है।
Recommended Video


नई दिल्ली। लाखों दिलों की धड़कन सपना चौधरी का एक वीडियो इंटरनेट पर वायरल हो गया है। इस वीडियो में सपना के माथे से खून निकल रहा है और वो बेहोशी की हालत में पड़ी हुई हैं। उनके बगल में कोई लड़का आकर उन्हें संभालने की कोशिश करता है। सपना के फैंस इस वीडियो के वायरल हो जाने के बाद से काफी परेशान हैं। वो जानना चाह रहे हैं कि उनकी चहेती सेलिब्रिटी को क्या हुआ है। ये वीडियो काफी वायरल हो रहा है, लेकिन क्या ये वाकई सच है?

बेहोशी की हालत में गाड़ी में पड़ीं सपना
सपना का ये वीडियो उनके एक फैन अकाउंट ने डाला है। वीडियो में सपना के माथे पर चोट लगी हुई है और उससे खून बह रहा है। वो गाड़ी में बेहोशी की हालत में पड़ी हैं। तभी एक लड़का आता है और उन्हें संभालने की कोशिश करता है। इस वीडियो को देखने के बाद फैंस जानने को उतावले हैं कि वो ठीक हैं या नहीं। तो हम आपको बता दें कि सपना को चोट नहीं लगी है।
View this post on InstagramA post shared by Sapna Choudhary Club (@isapnachaudhary) on
12 हजार से ज्यादा लोगों ने देखा वीडियो
इस वीडियो में बैकग्राउंड में बॉलीवुड फिल्म 'राज' का 'क्या तुम्हें याद है' गाना बज रहा है। इससे अंदाजा लगाया जा सकता है कि ये असली नहीं है। ये वीडियो सपना की किसी फिल्म या गाने का हो सकता है। हालांकि ये अभी तक साफ नहीं हो पाया है कि ये वीडियो किसी फिल्म या गाने का है। इस वीडियो को अब तक 12 हजार से ज्यादा लोग देख चुके हैं।

फिल्मों में डेब्यू करेंगी सपना चौधरी
सपना की बात करें तो वो फिल्मों में जल्द ही डेब्यू करने जा रही हैं। सपना चौधरी की आने वाली फिल्म 'दोस्ती के साइड इफेक्ट्स' का टीजर मंगलवार को रिलीज हो गया। फिल्म के टीजर ने आते ही यूट्यूब पर तहलका मचा दिया है। फिल्म में सपना चौधरी जबरदस्त एक्शन में नजर आ रही हैं। फिल्म 'दोस्ती के साइड इफेक्ट्स' में सपना चौधरी के अलावा नील मोटवानी, विक्रांत आनंद, टीवी एक्टर जुबैर खान और एक्ट्रेस अंजू जाधव भी हैं।












Click it and Unblock the Notifications