Delhi Metro: तकनीनी खराबी के चलते इस लाइन पर देरी से चल रही मेट्रो, यात्रियों को हो रही भारी परेशानी

दिल्ली मेट्रो के येलो लाइन पर यात्रियों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। मेट्रो काफी देर से आ रही है। जिसके चलते लोगों को अपने गंतव्य तक पहुंचने में काफी समय लग रहा है।

नई दिल्ली, 12 सितंबर: दिल्ली मेट्रो के येलो लाइन पर यात्रियों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। मेट्रो काफी देर से आ रही है। जिसके चलते लोगों को अपने गंतव्य तक पहुंचने में काफी समय लग रहा है। बताया जा रहा है कि मेट्रो में तकनीकी खराबी के चलते यह परेशानी हो रही है।

दिल्ली मेट्रो

दिल्ली मेट्रो रेल कॉर्पोरेशन (डीएमआरसी) ने ट्वीट कर कहा कि येलो लाइन के सुल्तानपुर और घिटोरनी के बीच यात्रियों को परेशानी हो रही है। ट्रेन के आने में देरी हो रही है। बता दें कि दिल्ली मेट्रो की येलो लाइन दिल्ली के समयपुर बादली को गुरुग्राम के हुडा सिटी सेंटर से जोड़ती है।

डीएमआरसी ने यह भी कहा कि एमजी रोड मेट्रो स्टेशन का प्रवेश द्वार अस्थायी रूप से बंद है, लेकिन बाहर निकलने की अनुमति है। डीएमआरसी ने अपने बयान में कहा कि अन्य सभी स्टेशन खुले हैं। अन्य सभी लाइनों पर सामान्य सेवाएं हैं।

यह भी पढ़ें- '1000 DTC बस खरीद मामले में CBI को डेढ़ साल में कुछ भी नहीं मिला', AAP का दावा- भ्रष्टाचार का कोई सवाल ही नहीं

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+