गर्लफ्रेंड पर हुआ शक तो सनकी आशिक ने उतारा मौत के घाट, बैग में भरा शव

नई दिल्ली। दिल्ली में एक बार फिर सनसनीखेज मामला सामने आया है। पुलिस के मुताबिक रविवार की रात दक्षिण पूर्व दिल्ली के निजामुद्दीन इलाके में एक शख्स ने नाबालिग लड़की की हत्या कर दी है। पुलिस ने बताया कि लड़की का शव बारापुला नाले से बैग के अंदर दो टुकड़े में मिला। ये शव उसी के प्रेमी की निशानदेही पर मिला है। प्रेमी का नाम रिजवान है जो कि निजामुद्दीन इलाके मेंही रहता है। रिजवान को शक था कि लड़की का किसी और के साथ भी चक्कर चल रहा है। जिसके बाद उसने इस हत्या को अंजाम दिया।

Delhi man kills girl, chops body, stuffed in two bags, found in a drain

हत्या के बाद मंगलवार को रिजवान खुद पुलिस के पास पहुंचा और लड़की हत्या करने की बात कही। इसके बाद पुलिस ने जब उससे पूछताछ की तो पूरा मामला सामने आ गया। पुलिस के विशेष आयुक्त (कानून और व्यवस्था) आरपी उपाध्याय ने शख्स के गिरफ्तारी पुष्टि की है। इस मामले की जांच करते हुए एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने नाम न छापने का अनुरोध करते हुए हिंदुस्तान टाइम्स से कहा, खान ने कथित तौर पर पुलिस को बताया कि उसने चाकू से लड़की को मार डाला और बारपुल्ला फ्लाईओवर के नीचे एक नाली में उसके शव को फेक दिया है। इसके बाद पुलिस आरोपी रिजवान को लेकर उस स्थान पर गई जहां पर उसने शव को ठिकाने लगाया था।

नाले से बरामद हुआ लड़की का शव

पुलिस को वहां नाले से दो बैग मिले हैं। जिसमें एक में लड़की का सिर था जबकि दूसरे में उसके शरीर का बाकी हिस्सा। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर फोरेंसिक टीम को भी मौके पर बुलाया था। इसके बाद डेड बॉडी को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया। आरोपी ने पुलिस को पूछताछ में बताया कि वो पिछले 11 महीने से लड़की के साथ था। लेकिन पिछले कुछ दिनों से उसको शक था कि उसका किसी और लड़के के साथ चक्कर चल रहा है। जिसके बाद उसने इस घटना को अंजाम दिया है। फिलहाल पुलिस लड़की के परिवार वालों से संपर्क कर घटना की जानकारी दे दी है।

यह भी पढ़ें- 'लव जिहाद' और पुलिस की अश्लीलता, जानिए क्या है मेरठ के उस वायरल VIDEO का सच

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+