'लव जिहाद' और पुलिस की अश्लीलता, जानिए क्या है मेरठ के उस वायरल VIDEO का सच
मेरठ। ''सुरक्षा आपकी, संकल्प हमारा'' का स्लोगन लेकर मित्र होने का दावा करने वाली यूपी पुलिस की करतूत ने खाकी की कार्यशैली पर सवाल उठाए हैं। मेरठ में पुलिस की चलती गाड़ी में मेडिकल की छात्रा से न सिर्फ अभद्रता की गई बल्कि अपशब्द कहते हुए उसकी पिटाई की गई। राह चलते लोगों ने पुलिस की इस करतूत को तो देखा ही, इसका वीडियो भी वायरल हो गया। वीडियो जब सूबे की राजधानी लखनऊ तक पहुंची तो हड़कंप मच गया और एसएसपी अखिलेश कुमार ने फौरन दोषी पुलिसकर्मियों को सस्पेंड कर दिया। आइए विस्तार से बताते हैं आपको पूरा मामला। VIDEO देखने के लिए सबसे नीचे की स्लाइड पर जाएं

बजरंग दल के कार्यकर्ताओं ने किया ऐसा
हापुड़ जिले के रहने वाली युवती मेरठ में मेडिकल की पढ़ाई कर रही थी। उसका सहपाठी जो दूसरे समुदाय है वह जागृति विहार में किराए पर रहता है। बीते रविवार को छात्रा सहपाठी के घर गई थी। चुकी लड़की दूसरे समुदाय से ताल्लुक रखता था इसलिए स्थानीय लोगों ने बजरंग दल के कार्यकर्ताओं को बुला लिया। आरोप है कि कार्यकर्ताओं ने छात्र और छात्रा की पिटाई की थी।

अपने सहपाठी से लैपटॉप लेने आई थी मेडिकल छात्रा
वहीं मेडिकल छात्रा का कहना है कि वह सहपाठी के घर लैपटॉप लेने गई थी। मौके पर पहुंची यूपी 100 पुलिस छात्रा को अपनी गाड़ी में लेकर थाने आई और फिर उसके परिजनों को बुलाकर उन्हें सौंप दिया था। छात्रा को गाड़ी में ले जाते समय ही उसके साथ अभद्रता हुई। जो वीडियो वायरल हो रहा है उसके अनुसार गाड़ी में मौजूद पुलिसकर्मी और होमगार्ड छात्रा से असभ्यता से बात कर रहे हैं। छात्रा ने सफाई देने की कोशिश की तो बगल में बैठी महिला पुलिसकर्मी ने उसकी पिटाई की गई। इतना ही नहीं एक पुलिसकर्मी ने छात्रा की नकाब भी उतारने की कोशिश की। पुलिसकर्मियों ने छात्रा से ऐसे-ऐसे सवाल पूछे जो यहां लिखा नहीं जा सकता।

जो सिपाही कर रहा था ड्राइविंग वो ही बना रहा था VIDEO, पूछे अभद्र सवाल
ड्राइविंग सीट पर बैठा सिपाही गाड़ी चलाने के साथ-साथ मोबाइल फोन को सेल्फी मोड पर लेकर वीडियो बनाता है। ड्राइवर के पास वाली सीट पर बैठा हुआ सिपाही छात्रा को गाली देते हुए पूछताछ करता है। इसी बीच ड्राइविंग कर रहा सिपाही छात्रा से कहता है कि तुझे **** ज्यादा पसंद आ रहा है। तुझे इतनी शर्म नहीं आ रही कि हिंदू की होते हुए तुमने ऐसा कदम उठाया। तभी दूसरा पुलिसवाला कहता है कि तू उसी के घर रूक रही थी।
3 पुलिसकर्मी सस्पेंड, होमगार्ड के खिलाफ कार्रवाई की संस्तुति
एसएसपी अखिलेश कुमार ने वीडियो वायरल होने के बाद 100 डायल गाड़ी में मौजूद 3 सिपाहियों को सस्पेंड कर दिया है। चौथा पुलिसकर्मी होमगार्ड है उसके खिलाफ कार्रवाई के लिए होमगार्ड के कमान्डेंट को लिखा गया है। एसएसपी ने बताया कि तीनों के खिलाफ विभागीय जांच शुरू हुई है। जांच रिपोर्ट में दोषी पाये जाने पर पुलिसकर्मियों की सेवा समाप्ति की कार्रवाई की जायेगी। बजरंग दल कार्यकर्ताओं की भूमिका की जांच की जा रही है। कुछ वीडियो भी मिले हैं। उनके खिलाफ भी कार्रवाई होगी। देखिए VIDEO
-
PM Modi Meeting: 'Lockdown की अफवाहों पर लगाम', PM की मुख्यमंत्रियों संग ढाई घंटे चली बैठक, दिए 8 मैसेज-List -
Gold Silver Price Today: सोना चांदी धड़ाम, सिल्वर 15,000 और गोल्ड 4000 रुपये सस्ता, अब इतनी रह गई कीमत -
Khamenei Last Photo: मौत से चंद मिनट पहले क्या कर रहे थे खामनेई? मिसाइल अटैक से पहले की तस्वीर आई सामने -
38 साल की फेमस एक्ट्रेस को नहीं मिल रहा काम, बेच रहीं 'ऐसी' Photos-Videos, Ex-विधायक की बेटी का हुआ ऐसा हाल -
Uttar Pradesh Petrol-Diesel Price: Excise Duty कटौती से आज पेट्रोल-डीजल के दाम क्या? 60 शहरों की रेट-List -
KBC वाली तहसीलदार गिरफ्तार, कहां और कैसे किया 2.5 करोड़ का घोटाला? अब खाएंगी जेल की हवा -
Lockdown का PM मोदी ने क्या सच में ऐलान किया? संकट में भारत? फिर से घरों में कैद होना होगा?- Fact Check -
साथ की पढ़ाई, साथ बने SDM अब नहीं मिट पा रही 15 किलोमीटर की दूरी! शादी के बाद ऐसा क्या हुआ कि बिखर गया रिश्ता? -
Kal Ka Mausam: Delhi-Noida में कल तेज बारिश? 20 राज्यों में 48 घंटे आंधी-तूफान, कहां ओलावृष्टि का IMD अलर्ट? -
27 की उम्र में सांसद, अब बालेन सरकार में कानून मंत्री, कौन हैं सोबिता गौतम, क्यों हुईं वायरल? -
'मेरा पानी महंगा है, सबको नहीं मिलेगा', ये क्या बोल गईं Bhumi Pednekar? लोगों ने बनाया ऐसा मजाक -
Gajakesari Yoga on Ram Navami 2026: इन 4 राशियों की बदलेगी किस्मत, पैसा-सम्मान सब मिलेगा












Click it and Unblock the Notifications