दिल्ली: होटल सूर्या बना कोविड अस्पताल, HC का केजरीवाल सरकार के हक में फैसला
नई दिल्ली। दिल्ली हाईकोर्ट ने सोमवार को केजरीवाल सरकार को अपने एक फैसले से बड़ी राहत दी है। दिल्ली का नामी होटल सूर्या दिल्ली सरकार को मिल गया है। अब यह होटल पास के ही कोरोना हॉस्पिटल होली फैमिली हॉस्पिटल के साथ अटैच होगा। यहां पर कोविड मरीजों का इलाज होगा। मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने आज इसी होटल का दौरा किया है। बता दें कि, दिल्ली में कोरोना संक्रमितों की बढ़ती हुई संख्या को देखते हुए सरकार ने पिछले महीने के अंत में कुछ होटलों को बड़े अस्पतालों से जोड़ने के आदेश जारी किए थे।

ख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल और डिप्टी सीएम मनीष सिसोदिया ने सूर्या होटल का दौरा किया। दौरे के बाद सीएम केजरीवाल ने कहा कि, सूर्या होटल होली फैमिली हॉस्पिटल के साथ अटैच हो रहा है।मैं उम्मीद करता हूं ये2-3दिन में शुरू हो जाएगा।पहले120बेड शुरू होंगे,उसके बाद250-300बेड तक ले जाया जाएगा।इसी तरह से पूरी दिल्ली में30-35होटल इसमें साथ देंगे।हमें उम्मीद हैं कि हम3000-3500बेड होटल में तैयार कर पाएंगे।
Recommended Video
बता दें कि, 29 मई को दिल्ली सरकार ने आदेश जारी करके कोरोना के इलाजे में लगे बड़े हॉस्पिटल के साथ चार और पांच सितारा होटल अटैच कर दिए थे। इन होटलों को असल में हॉस्पिटल का एक्सटेंशन बनाने के आदेश दिए थे लेकिन होटल सूर्या ने दिल्ली सरकार का आदेश नहीं माना और दिल्ली हाई कोर्ट में अपील की थी। दिल्ली हाईकोर्ट ने दिल्ली सरकार के पक्ष में फैसला दिया है। इस फैसले के बाद अब यह होटल पास के ही होली फैमिली हॉस्पिटल का हिस्सा बन जाएगा, जहां पर मरीजों का इलाज होगा।

देश की राजधानी दिल्ली में कोरोना संक्रमितों का आंकड़ा 43 हजार के करीब पहुंच गया है। दिल्ली में बीते 24 घंटे में कोरोना के 1647 नए मामले सामने आए हैं और इस दौरान सबसे ज्यादा 73 मरीजों की मौत हुई है। बीते 24 घंटे में 604 मरीज ठीक भी हुए हैं। दिल्ली में अब तक 1400 मरीजों की मौत हुई हैं।
-
Aam Aadmi Clinic Punjab: हर नागरिक को घर के पास मिलेगा मुफ्त इलाज, 109 नए मोहल्ला क्लिनिक की हुई शुरुआत -
गुजरात में भी लागू होगा पंजाब मॉडल, मुफ्त बिजली और सरकारी सुविधाओं का बड़ा वादा, AAP ने किया बदलाव का शंखनाद! -
Gold Rate Today: सोने में भारी गिरावट, रिकॉर्ड हाई से 50,000 सस्ती! अब आपके शहर में ये है 22k और 18K कीमत -
PM Modi Meeting: 'Lockdown की अफवाहों पर लगाम', PM की मुख्यमंत्रियों संग ढाई घंटे चली बैठक, दिए 8 मैसेज-List -
Gold Silver Price Today: सोना चांदी धड़ाम, सिल्वर 15,000 और गोल्ड 4000 रुपये सस्ता, अब इतनी रह गई कीमत -
Khamenei Last Photo: मौत से चंद मिनट पहले क्या कर रहे थे खामनेई? मिसाइल अटैक से पहले की तस्वीर आई सामने -
38 साल की फेमस एक्ट्रेस को नहीं मिल रहा काम, बेच रहीं 'ऐसी' Photos-Videos, Ex-विधायक की बेटी का हुआ ऐसा हाल -
Uttar Pradesh Petrol-Diesel Price: Excise Duty कटौती से आज पेट्रोल-डीजल के दाम क्या? 60 शहरों की रेट-List -
KBC वाली तहसीलदार गिरफ्तार, कहां और कैसे किया 2.5 करोड़ का घोटाला? अब खाएंगी जेल की हवा -
Lockdown का PM मोदी ने क्या सच में ऐलान किया? संकट में भारत? फिर से घरों में कैद होना होगा?- Fact Check -
साथ की पढ़ाई, साथ बने SDM अब नहीं मिट पा रही 15 किलोमीटर की दूरी! शादी के बाद ऐसा क्या हुआ कि बिखर गया रिश्ता? -
Kal Ka Mausam: Delhi-Noida में कल तेज बारिश? 20 राज्यों में 48 घंटे आंधी-तूफान, कहां ओलावृष्टि का IMD अलर्ट?












Click it and Unblock the Notifications