दिल्ली में केजरीवाल सरकार ने शुरू की मिड डे मील राशन बांटने की योजना, 8 लाख स्कूली बच्चों को होगा फायदा

नई दिल्ली। Mid-Day Meal Dry Ration kit राजधानी दिल्ली के सरकारी स्कूलों में चलने वाली मिड डे मील योजना में दिल्ली सरकार ने एक बड़ा बदलाव किया है। हालांकि ये बदलाव हालिया स्थिति को ध्यान में रखकर किया गया है। दरअसल, कोरोना महामारी के चलते दिल्ली में सभी स्कूल मार्च से ही बंद हैं और अभी माना जा रहा है कि जुलाई से पहले स्कूल खुलेंगे भी नहीं। ऐसे में दिल्ली सरकार ने स्कूली बच्चों को मिड डे मील योजना के तहत ड्राई राशन किट देने की घोषणा की है।

Recommended Video

    Arvind Kejriwal का बड़ा फैसला, अब अगले 6 महीने तक स्कूली बच्चों को मिलेगा सूखा राशन | वनइंडिया हिंदी
    Arvind kejriwal

    8 लाख स्कूली बच्चों को मिलेगी राशन किट

    इस घोषणा के बाद दिल्ली सरकार पहली कक्षा से लेकर आठवीं कक्षा तक के बच्चों के अभिभावकों को राशन किट देगी। मंगलवार को मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल और डिप्टी सीएम मनीष सिसोदिया मंडावली के राजकीय सर्वोदय विद्यालय में मिड डे मील राशन किट बांटने भी पहुंचे। अरविंद केजरीवाल ने इस दौरान बताया कि इस योजना के तहत हम 8 लाख स्कूली बच्चों को ये राशन किट मुहैया कराएंगे।

    जब तक स्कूल बंद रहेंगे, तब तक चलेगी ये योजना

    इस राशन किट में गेंहू, चावल, तेल और दल दी जा रही है। अरविंद केजरीवाल ने बताया है कि इस योजना की शुरुआत आज से ही की गई है और बच्चों के अभिभावक इस राशन किट को स्कूल से प्राप्त कर सकते हैं। मंडावली के एक सरकारी स्कूल में इस योजना की शुरुआत करने पहुंचे मनीष सिसोदिया ने कहा है कि ये देश की पहली ऐसी योजना है, जिसमें स्कूली बच्चों को भी राशन किट दी जा रही है। मनीष सिसोदिया ने बताया कि जब तक दिल्ली में स्कूल बंद रहेंगे, तब तक ये योजना चलती रहेगी।

    लॉकडाउन में हमने वृद्धावस्था पेंशन को किया डबल- केजरीवाल

    इस दौरान अरविंद केजरीवाल ने कहा कि अभी तक मिड डे मील का अमाउंट बच्चों के परिजनों के बैंक अकाउंट में भेजा जा रहा था। केजरीवाल ने कहा कि लॉकडाउन के मुश्किल दौर में हमारी सरकार ने रोजाना 10 लाख लोगों के खाने का इंतजाम किया है। केजरीवाल ने बताया कि लॉक डाउन के दौरान दिल्ली में 1 करोड़ लोगों को 3 महीने तक सूखा राशन दिया गया था, साथ ही वृद्धावस्था पेंशन को भी डबल कर दिया गया।

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+