Delhi Election 2025: फलोदी के बाद महादेव सट्टा बाजार की भी भविष्यवाणी, आप फिर बनाएगी सरकार?
Delhi Election 2025: दिल्ली विधानसभा चुनाव 2025 को लेकर राजनीतिक हलचल तेज़ हो गई है। 70 सीटों पर होने वाले इस चुनाव में आम आदमी पार्टी (आप), भारतीय जनता पार्टी (भाजपा), और कांग्रेस अपनी पूरी ताकत झोंक रही हैं। सभी दल अपने-अपने दावे कर रहे हैं, लेकिन असली फैसला 5 फरवरी को ईवीएम में दर्ज होगा।
इस बीच, देश के प्रमुख सट्टा बाजारों में शामिल महादेव सट्टा बाजार (Mahadev Satta Bazaar) और फलौदी सट्टा बाजार (Phalodi Satta Bazaar) ने दिल्ली चुनाव को लेकर चौंकाने वाली भविष्यवाणियां की हैं। दोनों बाजारों ने आम आदमी पार्टी के सत्ता में लौटने का दावा किया है, हालांकि सीटों की संख्या में गिरावट का संकेत भी दिया है।
यह भी पढ़ें- Phalodi Satta Bazar: फलोदी सट्टा बाजार को कैसे पता चल रहा Delhi Election 2025 में कौन जीतेगा?

Mahadev Satta Bazaar: आप को मिलेगा बहुमत, कांग्रेस को भी दो सीटें
महादेव सट्टा बाजार ने अनुमान लगाया है कि आम आदमी पार्टी इस बार भी बहुमत के साथ सरकार बनाएगी। बाजार के मुताबिक, आप को 38-40 सीटें मिलने की संभावना है, जो बहुमत के लिए जरूरी 36 सीटों से अधिक है। वहीं, भाजपा को 25-30 सीटें और कांग्रेस को मात्र 2 सीटें मिलने का अनुमान है।
Phalodi Satta Bazaar: झाड़ू फिर चलेगी, लेकिन नुकसान के साथ
फलौदी सट्टा बाजार का भी दावा है कि दिल्ली में झाड़ू फिर से चलेगी। उनके अनुसार, आप को 37-39 सीटें, भाजपा को 25 सीटें, और कांग्रेस को 3 सीटें मिल सकती हैं। पिछले दो चुनावों में आम आदमी पार्टी ने दिल्ली में 62 और 67 सीटें जीती थीं।
दिल्ली चुनाव 2025 में सीटों के लिहाज से आप को नुकसान
हालांकि, सट्टा बाजारों की भविष्यवाणियों में आप की सरकार बनने की बात कही जा रही है, लेकिन 2020 के मुकाबले पार्टी को सीटों का नुकसान होता दिख रहा है।
दिल्ली चुनाव 2020 में आप ने 62 सीटें जीती थीं
सट्टा बाजार के आंकड़ों के अनुसार, इस बार यह आंकड़ा 40 के करीब रह सकता है। वहीं, भाजपा और कांग्रेस के लिए भी यह चुनाव चुनौतीपूर्ण है। भाजपा को कुछ सीटों का फायदा होने की उम्मीद है, लेकिन बहुमत से वह दूर रह सकती है।
दिल्ली चुनाव 2205 में जनता किसे देगी आशीर्वाद?
दिल्ली की जनता का समर्थन किसे मिलेगा, इसका फैसला मतदान के बाद ही साफ होगा। लेकिन सट्टा बाजारों की भविष्यवाणियां राजनीतिक गलियारों में चर्चा का विषय बन चुकी हैं। अब देखना होगा कि 8 फरवरी को जब नतीजे आएंगे, तो क्या सट्टा बाजारों के अनुमान सच साबित होंगे या कोई नया समीकरण उभरेगा।
यह भी पढ़ें- Phalodi Satta Bazar: फलोदी सट्टा बाजार Delhi Election 2025 में किसकी बना रहा सरकार? 70 सीटों की डिटेल
-
Delhi NCR Weather Today: दिल्ली-NCR में होगी झमाझम बारिश, दिन में छाएगा अंधेरा, गिरेगा तापमान -
युद्ध के बीच ईरान ने ट्रंप को भेजा ‘बेशकीमती तोहफा’, आखिर क्या है यह रहस्यमयी गिफ्ट -
Gold Silver Price: सोना 13% डाउन, चांदी 20% लुढ़की, मार्केट का हाल देख निवेशक परेशान -
Ram Navami Kya Band-Khula: UP में दो दिन की छुट्टी-4 दिन का लंबा वीकेंड? स्कूल-बैंक समेत क्या बंद-क्या खुला? -
इच्छामृत्यु के बाद हरीश राणा पंचतत्व में विलीन, पिता का भावुक संदेश और आखिरी Video देख नहीं रुकेंगे आंसू -
'मुझे 10 बार गलत जगह पर टच किया', Monalisa ने सनोज मिश्रा का खोला कच्चा-चिट्ठा, बोलीं-वो मेरी मौत चाहता है -
Petrol-Diesel Shortage: क्या भारत में पेट्रोल-डीजल समेत ईंधन की कमी है? IndianOil ने बताया चौंकाने वाला सच -
कौन हैं ये असम की नेता? जिनके नाम पर हैं 37 बैंक अकाउंट, 32 गाड़ियां, कुल संपत्ति की कीमत कर देगी हैरान -
Iran Vs America: ईरान ने ठुकराया पाकिस्तान का ऑफर, भारत का नाम लेकर दिखाया ऐसा आईना, शहबाज की हुई फजीहत -
LPG Crisis: एलपीजी संकट के बीच सरकार का सख्त फैसला, होटल-रेस्टोरेंट पर नया नियम लागू -
Trump Florida defeat: ईरान से जंग ट्रंप को पड़ी भारी, जिस सीट पर खुद वोट डाला, वहीं मिली सबसे करारी हार -
Who is Aryaman Birla Wife: RCB के नए चेयरमैन आर्यमन बिड़ला की पत्नी कौन है? Virat Kohli की टीम के बने बॉस












Click it and Unblock the Notifications