Phalodi Satta Bazar: फलोदी सट्टा बाजार को कैसे पता चल रहा Delhi Election 2025 में कौन जीतेगा?
Phalodi Satta Bazar: दिल्ली में पांच फरवरी 2025 को हो रहे विधानसभा चुनाव में हार-जीत पर सटोरियों के करोड़ों रुपए दांव पर लगाए हैं। सट्टे की दुनिया में राजस्थान का फलोदी सट्टा बाजार सबसे कुख्यात है। यहां के सटोरियों के दिल्ली विधानसभा चुनाव (Delhi Election 2025) को लेकर अनुमान सामने आए हैं। फलोदी सट्टा बाजार की भविष्यवाणी सच होती है या हरियाणा विधानसभा चुनाव की तरह फेल? इसका पता दिल्ली चुनाव 2025 में 8 फरवरी को होने वाली मतगणना से चलेगा।
देश में जब-जब किसी विधानसभा या लोकसभा के चुनाव होते हैं तो फलोदी सट्टा बाजार के भाव व हार-जीत के अनुमान चर्चा में आने लगते हैं। अधिकांश बार फलोदी सट्टा बाजार की भविष्यवाणी भी होती है। ऐसे में सवाल उठता है कि आखिर राजस्थान के फलोदी सट्टा बाजार वालों को चुनाव परिणाम से पहले ही उम्मीदवारों की हार-जीत का अनुमान कैस लग जाता है? कैसे पता चल जाता है कि कौनसी पार्टी की सरकार बनेगी?
यह भी पढ़ें- Phalodi Satta Bazar: फलोदी सट्टा बाजार Delhi Election 2025 में किसकी बना रहा सरकार? 70 सीटों की डिटेल

फलोदी सट्टा बाजार की इनसाइड स्टोरी क्या है?
फलोदी बाजार में सट्टा कैसे लगता है? फलोदी के सटोरिए चुनाव के नतीजों से पहले मतदाताओं का मूड कैसे भांप लेते हैं? इस सवाल का जवाब तलाशने के लिए वनइंडिया हिंदी टीम ने लोकसभा चुनाव 2024 के दौरान फलोदी के कई सटोरियों से फोन पर सम्पर्क किया था। तब कई सटोरियों ने नाम नहीं छापने की शर्त पर फलोदी सट्टा बाजार की इनसाइड स्टोरी बताई।
फलोदी सट्टा बाजार करीब 500 साल पुराना
दरअसल, राजस्थान में आबादी के लिहाज से जयपुर के बाद दूसरे सबसे बड़े शहर जोधपुर से 144 किलोमीटर दूर फलोदी कस्बा है, जहां सदियों से सट्टा लगाया जा रहा है। यहां से सटोरिए सिर्फ चुनाव ही नहीं बल्कि बारिश, आंधी और सांडों की लड़ाई पर दांव लगा देते हैं। कई सटोरिए तो ऐसे हैं, जिनका यह पुस्तैनी काम है। कई पीढ़ियों से इसी में लगे हुए हैं। सटोरिए दावा करते हैं कि फलोदी सट्टा बाजार करीब 500 साल पुराना है।
फलोदी सट्टा बाजार का नेटवर्क देशभर में फैला
नाम नहीं छापने की शर्त पर फलोदी सट्टा बाजार के एक दलाल ने बताया था कि फलोदी सट्टा बाजार में सुबह 11 बजे से कारोबार शुरू होता है और रात तक चलता रहता है, जिसमें 20 से 22 मुख्य व्यापारी शामिल होते हैं।
चुनाव के सटीक अनुमान के पीछे उनके नेटवर्क की बड़ा भूमिका है। फलोदी सट्टा बाजार से जुड़े लोग देशभर में सक्रिय हैं, जो देश में कहीं से भी लोकसभा या विधानसभा ही नहीं बल्कि सरपंच के चुनावों तक में हार-जीत का अनुमान लगाने में मदद करते हैं।
फलोदी सट्टा बाजार के सटोरिए इन आधार पर लगाते हैं दांव
फलोदी सट्टा बाजार के दलाल अपने इसी नेटवर्क के जरिए चुनाव में सीट वाइज जमीनी हकीकत का सर्वे आसानी से करवा लेते हैं। इसके अलावा टीवी व अखबार की चुनावी खबरें पर पैनी नजर रखते हैं। प्रत्याशियों की सूचियों का विश्लेष्ण करते हैं। चुनाव वाले इलाके से आने वाले अपने जान-पहचान के लोगों से बात करके चुनाव में जतना का मूड जानते हैं। नामांकन रैलियों में भीड़ का आंकलन करते हैं। तब जाकर हार-जीत का अनुमान लगा पाते हैं।
दिल्ली विधानसभा चुनाव 2025 पर फलोदी सट्टा बाजार
दिल्ली में विधानसभा की 70 सीटें हैं। पिछले दो चुनाव से आम आदमी पार्टी जीत रही है। साल 2015 में 67 और साल 2020 सीटें जीती थीं। मीडिया की खबरों की मानें तो फलोदी सट्टा बाजार ने साल 2025 में भी दिल्ली में आम आदमी पार्टी की सरकार बनने का अनुमान लगाया है। हालांकि आप की सीटें घटाई जा रही हैं। फलोदी के सटोरियों का अनुमान है कि इस बार के चुनाव भाजपा को 25-35, कांग्रेस को 3 और आम आदमी पार्टी को 30-40 सीटें मिल सकती हैं।
(नोट: वन इंडिया हिंदी टीम सट्टा बाजार के दावों का समर्थन नहीं करती है।)












Click it and Unblock the Notifications