कोरोना: देश में सबसे ज्यादा, दिल्ली में सबसे कम मरीज, रिकवरी रेट पहुंचा 84%
नई दिल्ली। जहां एक ओर देश में कोरोना वायरस (कोविड-19) के रिकॉर्ड नए मामले सामने आ रहे हैं, वहीं राजधानी दिल्ली में संक्रमण के मामलों में कमी देखने को मिल रही है। स्वास्थ्य मंत्रालय की ताजा रिपोर्ट्स के अनुसार राष्ट्रीय राजधानी में अब केवल 16,031 कोविड-19 सक्रिय मामले बचे हैं। जिससे पता चलता है कि जून के मुकाबले अब स्थिति कितनी बेहतर हो गई है। दिल्ली में सक्रिय मामलों की संख्या बीते कुछ दिनों से लगातार कम होती जा रही है।

दिल्ली में कोरोना वायरस से संक्रमित होने वाले अब तक 103,134 लोग ठीक हो गए हैं। जो दिल्ली में सामने आए कुल मामलों (122,793) का 83.99 फीसदी है। इस सफलता का श्रेय दिल्ली सरकार और केंद्र सरकार दोनों को जाता है। दोनों के ही साथ किए गए प्रयासों से राजधानी में संक्रमण की दर इतनी कम हो गई है। इससे पहले जून महीने की शुरुआत में अरविंद केजरीवाल के नेतृत्व वाली दिल्ली सरकार ने ये अनुमान जताया था कि जुलाई के आखिर तक कोरोना वायरस के कुल मामले 5.5 लाख तक हो जाएंगे। लेकिन दिल्ली में अब हालात पहले से काफी सामान्य हो गए हैं।
दिल्ली में कोविड-19 से ठीक होने वालों की संख्या में तेजी से जो इजाफा हुआ है, वह राष्ट्रीय औसत से काफी अधिक है। वहीं पूरे देश की बात करें तो कोरोना वायरस का कहर थम नहीं रहा है। एक बार फिर रिकॉर्ड संख्या में नए मामले दर्ज किए गए हैं। स्वास्थ्य और परिवार कल्याण मंत्रालय के ताजा आंकड़ों के अनुसार, भारत में पिछले 24 घंटों में कोविड-19 के सर्वाधिक 40,425 नए मामले सामने आए हैं और 681 मरीजों की मौत हुई हैं। देश में अब कुल मामलों की संख्या 11,18,043 हो गई है। जिसमें 3,90,459 सक्रिय मामले हैं। अब तक ठीक होने वाले मरीजों की संख्या 7,00,087 है। जबकि इस वायरस से 27,497 मरीजों की मौत हुई है।
देश में कोरोना वायरस के रिकॉर्ड 40,425 नए केस, एक दिन में 681 मरीजों की मौत












Click it and Unblock the Notifications