Rekha Gupta के 'ठुल्ला' वाले बयान पर मचा बवाल, अब CM ने दी सफाई, पुराने पोस्ट्स पर भी जताया अफसोस
Rekha Gupta: दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने हाल ही में अपने बयान में "ठुल्ला" शब्द के इस्तेमाल को लेकर उठे विवाद पर सफाई दी है। उन्होंने कहा कि उनका इरादा कभी भी पुलिसकर्मियों का अपमान करने का नहीं था। एक साक्षात्कार में उन्होंने अपने बयान को अपरिपक्वता का नतीजा बताते हुए माफी भी मांगी।
रेखा गुप्ता ने कहा कि वे पुलिस कर्मियों का दिल से सम्मान करती हैं, जो देश और समाज के लिए दिन-रात मेहनत करते हैं। उन्होंने यह भी स्वीकार किया कि उनकी कुछ पुरानी टिप्पणियां असावधानीवश थीं, जो उनके अनुभव की कमी की वजह से हुईं।

पहली बार बनीं विधायक, 27 साल बाद सत्ता में लौटी बीजेपी
रेखा गुप्ता पहली बार विधायक बनी हैं और उन्होंने आम आदमी पार्टी को हराकर 26 साल बाद दिल्ली में भाजपा को बड़ी जीत दिलाई। इस जीत के बाद से वे लगातार सुर्खियों में हैं और जनता के बीच अपनी पहचान मजबूत कर रही हैं।
ये भी पढ़ें: Delhi News: केजरीवाल ने बिजली कटौती को लेकर दिल्ली सरकार पर कसा तंज, कहा- सिस्टम को मुश्किल से ठीक किया था
पुराने सोशल मीडिया पोस्ट पर भी जताया अफसोस
मुख्यमंत्री ने अपने पुराने विवादित सोशल मीडिया पोस्ट पर भी अफसोस जताया और कहा कि समय के साथ इंसान में परिपक्वता आती है। उन्होंने कहा कि वे अब ज्यादा जिम्मेदारी से बातें करती हैं और दूसरों की राय को सुनकर खुद में बदलाव लाने के लिए तैयार हैं।
पोस्टर और दीवार लेखन को लेकर भी मानी गलती
रेखा गुप्ता ने दिल्ली को साफ-सुथरा और सुंदर बनाने की अपील करते हुए बताया कि उन्होंने पहले सार्वजनिक दीवारों पर पोस्टर और नारे लगाए थे, लेकिन अब उन्हें समझ आ गया है कि इससे शहर की सुंदरता पर असर पड़ता है। उन्होंने लोगों से भी दिल्ली को साफ रखने की अपील की।
जनता और सरकार दोनों मिलकर करें काम
गुप्ता ने कहा कि एक स्वच्छ, स्वस्थ और विकसित दिल्ली के लिए सिर्फ सरकार के प्रयास काफी नहीं हैं, इसमें जनता की भी भागीदारी जरूरी है। उन्होंने सभी नागरिकों से अपील की कि वे शहर की तरक्की के लिए मिलकर काम करें।
ये भी पढ़ें: Tahawwur Rana: अमेरिका से दिल्ली लैंड किया तहव्वुर राणा का प्लेन, एयरपोर्ट से ले जाया जाएगा NIA हेडक्वार्टर












Click it and Unblock the Notifications