Delhi News: केजरीवाल ने बिजली कटौती को लेकर दिल्ली सरकार पर कसा तंज, कहा- सिस्टम को मुश्किल से ठीक किया था
Delhi News: आम आदमी पार्टी (आप) के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल ने गुरूवार को बढ़ती गर्मी के बीच दिल्ली की बिजली व्यवस्था को 'नुकसान पहुंचाने' के लिए राज्य सरकार को जिम्मेदार ठहराया है। पावर कट को लेकर उन्होंने बीजेपी की कड़ी आलोचना की है।
दिल्ली के पूर्व सीएम अरविद केजरीवाल ने अपने सोशल मीडिया अकाउंच X पर पोस्ट करते हुए लिखा- कल दिल्ली में पीक डिमांड 5462 MW थी। केवल इतने में ही कल रात पूरी दिल्ली में कई जगहों पर कई कई घंटे बिजली नहीं आयी। पिछले साल पीक डिमांड लगभग 8500 MW पहुँच गई थी। फिर भी हमारी सरकार के दौरान दिल्ली में कहीं बिजली नहीं गई।

बिजली सिस्टम को बड़ी मुश्किल से ठीक किया था: केजरीवाल
आगे उन्होंने लिखा- आने वाले हफ्तों में जब दिल्ली में गर्मी और बढ़ेगी और बिजली की डिमांड भी बढ़ेगी तो क्या होगा? पिछले दस साल में हमने दिल्ली के बिजली सिस्टम को बड़ी मुश्किल से ठीक किया था। कहते हैं किसी भी चीज़ को ठीक करने में बरसों लग जाते हैं लेकिन उसे ख़राब दो दिनों में ही कर दिया जाता है।
वहीं आप नेता आतिशी ने बिजली की खराब व्यवस्था को लेकर कहा कि कल रात को दिल्ली वाले बहुत परेशान रहे। जगह जगह पर लंबे लंबे पॉवर कट हुए। रात भर मुझे दिल्ली के अलग अलग हिस्सों से मेसेज और कॉल आए। लोग बहुत परेशान हैं, लेकिन भाजपा की दिल्ली सरकार सो रही है।
दिल्ली में पीक लोड 9000 मेगावाट तक पहुंचने का अनुमान है
न्यूज एजेंसी ANI के मुताबिक अधिकारियों ने बताया कि बुधवार दोपहर 12:31 बजे दिल्ली में बिजली की मांग 5090 मेगावाट (MW) तक पहुंच गई, जो इस सीजन में अब तक की सबसे अधिक है। दिन में मांग में और बढ़ोतरी होने की उम्मीद है। शहर में अब तक की सबसे अधिक बिजली की मांग 8656 मेगावाट थी, यह जून 2024 में दर्ज की गई थी। इस गर्मी में दिल्ली में पीक लोड 9000 मेगावाट तक पहुंचने का अनुमान है।
स्टेट लोड डिस्पैच सेंटर (एसएलडीसी) के अनुसार, दिल्ली में रिकॉर्ड तोड़ने वाली बिजली की उपलब्धि देखने को मिल सकती है, इस गर्मी में पहली बार पीक पावर डिमांड 9000 मेगावाट को छूने की उम्मीद है। राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में 2024 में 8656 मेगावाट की अब तक की सबसे अधिक मांग दर्ज की गई थी। बीएसईएस डिस्कॉम - बीएसईएस राजधानी पावर लिमिटेड (बीआरपीएल) और बीएसईएस यमुना पावर लिमिटेड (बीवाईपीएल) - दक्षिण, पश्चिम, पूर्व और मध्य दिल्ली में 50 लाख से अधिक उपभोक्ताओं और 2 करोड़ निवासियों को निर्बाध बिजली आपूर्ति सुनिश्चित करने की तैयारी कर रही है।












Click it and Unblock the Notifications