एलजी के घर 5 दिन से धरने पर केजरीवाल, अब पीएम मोदी को चिट्ठी लिख लगाई गुहार

नई दिल्ली: दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल अपने साथी मंत्रियों के साथ उपराज्यपाल अनिल बैजल के घर धरने पर बैठे हैं। उपराज्यपाल के घर के वेटिंग रूम में सीएम अरविंद केजरीवाल के साथ मनीष सिसोदिया, सत्येंद्र जैन और गोपाल राय भी धरने पर बैठे हैं। आईएएस अफसरों के साथ जारी विवाद के बीच दिल्ली में एक बार फिर उपराज्यपाल और केजरीवाल आमने-सामने हैं। वहीं अब दूसरी तरफ, केजरीवाल ने पीएम मोदी को चिट्ठी लिखकर इस मामले में दखल देने की अपील की है।

'आईएएस अधिकारियों का आंदोलन समाप्त कराने में दखल दें पीएम'

'आईएएस अधिकारियों का आंदोलन समाप्त कराने में दखल दें पीएम'

केजरीवाल ने पीएम मोदी से अपील की है कि आईएएस अधिकारियों का आंदोलन समाप्त कराने में दखल दें। उन्होंने कई उदाहरण भी दिए हैं कि 20 फरवरी को मुख्य सचिव अंशु प्रकाश पर कथित हमले के बाद किस प्रकार प्रशासनिक कार्य प्रभावित हुआ। केजरीवाल ने ये भी आरोप लगाया है कि पुणे से आए उनके भाई से मिलने नहीं दिया गया। केजरीवाल ने कहा है कि उनकी पत्नी को भी अन्दर नहीं आने दिया गया।

केजरीवाल ने पीएम मोदी को लिखा पत्र

केजरीवाल ने पीएम मोदी को लिखा पत्र

अरविंद केजरीवाल ने पीएम मोदी को लिखा है,'भारत के इतिहास में आईएएस अफसरों की यह पहली हड़ताल है। लोगों ने यह कहना शुरू कर दिया है कि एल-जी और केंद्र इसके पीछे हैं। केवल आप और एल-जी इस हड़ताल को समाप्त कर सकते हैं। चूंकि एल-जी ऐसा करने को तैयार नहीं है,इसलिए दिल्ली सरकार और लोग हड़ताल खत्म करने के लिए आपसे हाथ जोड़कर अनुरोध करते हैं कि इस हड़ताल को समाप्त कराएं ताकि दिल्ली में फिर से काम शुरू हो सके।'

एलजी के घर पर जारी है केजरीवाल का धरना

एलजी के घर पर जारी है केजरीवाल का धरना

'आप' ने राजघाट तक मार्च भी निकाला जिसमें सीपीआई की वृंदा करात भी शामिल हुई थी। बता दें मंगलवार से स्वास्थ्य मंत्री सत्येंद्र जैन ने भूख हड़ताल पर हैं, बुधवार को मनीष सिसोदिया ने भी अनशन का ऐलान किया था। दिल्ली सीएम के इस धरने के कारण एक बार फिर आम आदमी पार्टी और बीजेपी में सीधी जंग छिड़ गई है।

ये भी पढ़ें: चार दिन से बिना नहाए धरने पर बैठे केजरीवाल को कपिल मिश्रा ने दी बड़ी सलाह

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+