चार दिन से बिना नहाए धरने पर बैठे केजरीवाल को कपिल मिश्रा ने दी बड़ी सलाह

Recommended Video

      Arvind Kejriwal के धरने का Kapil Mishra ने उड़ाया मजाक, कहा 'नहा लो, वर्ना Allergy होगी'

      नई दिल्ली: दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल अपने साथी मंत्रियों के साथ उपराज्यपाल अनिल बैजल के घर धरने पर बैठे हैं। अरविंद केजरीवाल का लगातार चौथे दिन भी धरना जारी है। सोमवार से धरने पर बैठे केजरीवाल 4 दिनों से नहाए भी नहीं हैं। बता दें कि उपराज्यपाल के घर के वेटिंग रूम में अरविंद केजरीवाल, मनीष सिसोदिया, सत्येंद्र जैन और गोपाल राय धरने पर बैठे हैं। वहीं अरविंद केजरीवाल के 4 दिनों से नहीं नहाने की खबरों पर कपिल मिश्रा ने उनको सलाह दी है।

      कपिल ने दी सलाह, 'आप कपड़े बदल लीजिए नहीं तो इन्फेक्शन हो जाएगा'

      कपिल ने दी सलाह, 'आप कपड़े बदल लीजिए नहीं तो इन्फेक्शन हो जाएगा'

      कपिल मिश्रा ट्वीट करते हुए कहा है कि सबसे पहले आप कपड़े बदल लीजिए, अगर ऐसे ही पड़े रहे तो आपको कोई इन्फेक्शन हो जाएगा, ये मत कहना कि पीएम मोदी आपको कपड़ें नहीं बदलने दे रहे हैं। दिल्ली में कोई हड़ताल नहीं हैं और राशन की फ़ाइल AAP के मंत्री के पास ही हैं। केजरीवाल पर तंज कसते हुए कपिल मिश्रा ने कहा कि आप आज झूठ बोलेंगे और कल माफी मांग लेंगे।

      सीएम केजरीवाल सोमवार से नहाए नहीं हैं

      अरविंद केजरीवाल अपने मंत्रियों के साथ उपराज्यपाल के घर धरने पर बैठे हैं। वहां चारों लोगों के पास एक ही वाशरूम है। जबकि धरने पर बैठे दिल्ली के सीएम केजरीवाल सोमवार से नहाए भी नहीं हैं। अरविंद केजरीवाल अपने मंत्रियों के साथ सोमवार शाम उपराज्यपाल से मिलने पहुंचे थे और मांगें पूरी न होने पर वहीं धरने पर बैठ गए थे।

      स्वास्थ्य मंत्री सत्येंद्र जैन भूख हड़ताल पर

      स्वास्थ्य मंत्री सत्येंद्र जैन भूख हड़ताल पर

      मंगलवार से स्वास्थ्य मंत्री सत्येंद्र जैन ने भूख हड़ताल पर हैं, बुधवार को मनीष सिसोदिया ने भी अनशन का ऐलान किया है। दिल्ली सीएम के इस धरने के कारण एक बार फिर आम आदमी पार्टी और बीजेपी में सीधी जंग छिड़ गई है ते कपिल मिश्रा भी केजरीवाल पर हमला करते दिखाई दे रहे हैं जबकि अरविंद केजरीवाल के इस धरने को भाजपा के विरोधी दलों का समर्थन भी मिला है।

      Notifications
      Settings
      Clear Notifications
      Notifications
      Use the toggle to switch on notifications
      • Block for 8 hours
      • Block for 12 hours
      • Block for 24 hours
      • Don't block
      Gender
      Select your Gender
      • Male
      • Female
      • Others
      Age
      Select your Age Range
      • Under 18
      • 18 to 25
      • 26 to 35
      • 36 to 45
      • 45 to 55
      • 55+