केजरीवाल की मौजूदगी में कमल हासन करेंगे अपनी पार्टी का ऐलान

नई दिल्ली। तमिल सिनेमा के मशहूर कलाकार कमल हासन इन दिनों राजनीति कैनवस पर अपना डेब्यू करने को तैयार हैं, कमल हासन बुधवार को अपनी नई पार्टी की घोषणा करने वाले हैं और इसी वजह से कमल हासन चर्चा में हैं, अपनी पार्टी की लॉन्चिंग से पहले कमल हासन ने कई दिग्गजों से मुलाकात की है। इस बीच एक चौंकाने वाली खबर आई है कि उनकी पार्टी की लॉन्चिंग के अवसर पर दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल भी शामिल होंगे। जिसके बाद सियासी अटकलों का पारा अपनी चरम स्थिति में पहुंच गया है।

केजरीवाल और हासन की मुलाकात

आपको बता दें कि पिछले साल जब केजरीवाल और हासन के बीच मुलाकात हुई थी तो लोगों को लगा था कि हासन केजरीवाल की पार्टी में शामिल हो सकते हैं लेकिन इसके बाद कमल हासन ने ये कहकर सबको चौंका दिया कि वो अपनी पार्टी बनाने जा रहे हैं और आज एक बार फिर से उनकी मुलाकात लोगों के चौंकने की वजह बन गई है।

 AIADMK पार्टी बुरी है-कमल हासन

AIADMK पार्टी बुरी है-कमल हासन

चेन्नई में कमल हासन ने कहा कि वह राजनीति में इसीलिए आ रहे हैं क्योंकि AIADMK पार्टी बुरी है और वो राज्य को इस पार्टी से मुक्ति दिलाना चाहते हैं। गौरतलब है कि फिल्म अभिनेता कमल हासन अपनी पार्टी के नाम का ऐलान बुधवार को करने वाले हैं।

रामनाथपुरम

रामनाथपुरम

सुपरस्टार ने इसके लिए तमिलनाडु के, रामनाथपुरम स्थान को चुना है , जो अपने आप में एक खास महत्व रखता है। दरअसल रामनाथपुरम भारत के मिसाइल मैन और पूर्व राष्ट्रपति अब्दुल कलाम की शिक्षा स्थली है इसलिए तमिलनाडु के लिए ये जगह बहुत पावन है। तमिलनाडु के रामेश्वरम में 15 अक्टूबर 1931 को जन्मे डॉ.एपीजे अब्दुल कलाम ने रामनाथपुरम से ही शिक्षा प्राप्त की थी।

 राज्यव्यापी यात्रा की भी शुरुआत

राज्यव्यापी यात्रा की भी शुरुआत

वैसे रामनाथपुरम अभिनेता कमल हासन का भी गृह जनपद है, यहां के परमकुडी ग्राम के तमिल परिवार में 7 नवंबर, 1954 को कमल हासन का जन्म हुआ था। बुधवार से ही कमल हासन अपनी पार्टी के ऐलान के बाद अपनी राज्यव्यापी यात्रा की भी शुरुआत करेंगे।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+