क्रेडिट कार्ड की क्लोनिंग कर बनना चाहता था मालामाल, अब है फरार

दिल्ली पुलिस ने एचडीएफसी बैंक की शिकायत पर मामला दर्ज किया है, पुलिस ने बताया कि सभी अनाधिकृत ट्रांजैक्संस उस वक्त हुए, जब उपभोक्ता का क्रेडिट और डेबिट कार्ड उसके पास ही था।

नई दिल्ली। दिल्ली के कनॉट प्लेस में एक कैफे कर्मचारी की पुलिस तलाश कर रही है, वो एक ऐसा हुनर जानता था जिससे ग्राहकों को पता भी नहीं चलता था और उनके बैंक अकाउंट से पैसे गायब हो जाते थे।

क्रेडिट कार्ड की क्लोनिंग कर बनना चाहता था मालामाल, अब है फरार

कनॉट प्लेस के 'फारजी कैफे' में काम करने वाला कर्मचारी वहां आने वाले लोगों का क्रेडिट और डेबिट कार्ड की क्लोनिंग कर लाखों रुपए का चूना लगाता था। वो पेमेंट के दौरान कार्ड की क्लोनिंग कर लेता था और बाद में बैंक अकाउंट पैसे ट्रांसफर कर देता था। पुलिस ने कैफे कर्मचारी के खिलाफ क्लोनिंग के जरिए एटीएम से 6,03,500 रूपये निकालने का मामला दर्ज किया है। आरोपी कैफे कर्मचारी फरार है।

दिल्ली पुलिस ने एचडीएफसी बैंक की शिकायत पर मामला दर्ज किया है, पुलिस ने बताया कि सभी अनाधिकृत ट्रांजैक्संस उस वक्त हुए, जब उपभोक्ता का क्रेडिट और डेबिट कार्ड उसके पास ही था। इस आधार पर दिल्ली पुलिस ने इसे 'कार्ड क्लोनिंग' का मामला बताया है।

कैफे में लगे सीसीटीवी फुटेज की जांच की गई जिसमें पता चला कि, शिकायत करने वाले सभी 13 लोगों को पेमेंट के समय मोहम्मद बदरुल इस्लाम नाम के कर्मचारी ने अटेंड किया था। इस साल मार्च से इस कर्मचारी ने रेस्टोरेंट में काम पर आना छोड़ दिया था। वह असम का रहने वाला है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+