गूगल ने 1 करोड़ 27 लाख में किया चेतन कक्‍कड़ को सर्च

नई दिल्ली। एक बार फिर से भारतीय छात्रों ने यह साबित कर दिया कि वो अपनी बुद्दि और कौशल से दुनिया के शूरवीरों में अपना नाम लिखवा सकते हैं। अब आप सोच रहे होंगे कि हम यह बात क्यों कह रहे हैं तो सुनिए इसकी वजह है दिल्ली टेक्नोलॉजिकल यूनिवर्सिटी के छात्र चेतन कक्कड़।

जिनकी अभूतपूर्व प्रतिभा को पहचानते हुए दुनिया के सबसे बड़े सर्च ईंजन गूगल ने उन्हें एक करोड़ 27 लाख रुपए का वार्षिक पैकेज दिया है जो कि देश के लिए गौरव और सम्मान की बात है और साथ ही यह डीटीयू के लिए एक नया रिकॉर्ड है।

डीटीयू के लिए एक नया रिकॉर्ड

अभी तकर इसी तरह के पैकेज आईआईटी के छात्र-छात्राओं को मिलते थे लेकिन ऐसा पहली बार हुआ है कि इतना बड़ा पैकेज दिल्ली टेक्नोलॉजिकल यूनिवर्सिटी के स्टूडेंट को मिला है।

चेतन कैलिफोर्निया में गूगल ऑफिस ज्वाइन करेंगे

आपको बता दें कि डीटीयू के इनफॉर्मेशन टेक्नॉलजी विभाग के अंतिम वर्ष के छात्र चेतन 2016 में अपनी शिक्षा पूरी करने के बाद कैलिफोर्निया में गूगल ऑफिस ज्वाइन करेंगे। चेतन ने इंटर्नशिप गूगल में की थी जिसके कारण उन्हें कंपनी ने उन्हें प्री-प्लेसमेंट ऑफर दिया। चेतन के मम्मी-पापा डीयू में ही टीचर हैं, चेतन की मां रीता कक्कड़ रसायन विभाग में कार्यरत हैं जबकि उनके पिता सुभाष कक्कड़ मैनेजमेंट स्टडीज में टीचर हैं।

चेतन कक्कड़ को उनकी शानदार सफलता पर वनइंडिया परिवार भी बहुत बहुत बधाई देता है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+