जानिए गूगल के नये लोगो के बारे में 10 रोचक बातें
बैंगलुरू। मंगलवार दुनिया के सबसे बड़े सर्च इंजन गूगल ने अपना नया लोगो जारी किया है।
आईये जानते हैं इस नये लोगो के बारे में खास बातें..
- गूगल के नये लोगो में रंग तो पुराने ही हैं लेकिन इसके आकार में अंतर हुआ है, इसे रिडिजाइन किया गया है।
- नये लोगों में चार रंगों वाला एक नया 'G' भी डिजाइन किया गया है।
- इससे पहले जहां भी गूगल के शॉट नाम 'g'को इस्तेमाल किया जाता था अब वहां इस नए 'G'का इस्तेमाल होगा।
- कंपनी ने नये लोगो को मोबाइल को स्क्रीन में ध्यान रखकर तैयार किया है।
- 1998 के बाद से अब तक गूगल ने कुल 5 लोगो डिजाइन किए हैं।
- पहली बार गूगल ने अपने नए लोगो का ऐलान होमपेज पर एक अनोखे तरह के डूडल के साथ किया है।
- नए गूगल लोगो में रोटेट करते ‘e' को कायम रखा गया है।
- पुराने गूगल लोगो 14 हजार बाइट्स का था जबकि नया लोगो 305 बाइट्स का है।
- ये लोगो डेस्कटॉप और स्मार्टफोन के अलावा टीवी, स्मार्टवॉच और कार डैशबोर्ड पर काफी सुंदर दिख रहा है।
- जब आप गूगल का होमपेज खोलेंगे तो पुराना लोगो दिखाई देगा, तभी नीचे से एक हाथ ऊपर आएगा है और वो पुराने लोगो को मिटाकर नया लोगो बना देता है।













Click it and Unblock the Notifications