दिल्ली: बीच सड़क पर रुकवाई बॉडी बिल्डर की गाड़ी और गोलियों से भूना

नई दिल्ली। दिल्ली के पंजाबी बाग में बुधवार को देर रात कार में सवार एक युवक की गोली मारकर हत्या कर दी गई। मृतक युवक 26 साल का सलीम कुरैशी बॉडी बिल्डिंग चैंपियन था। यहां हमलावरों ने बीच रोड पर उसकी कार रुकवाकर उसे गोली मार दी।
मामले की सूचना मिलते ही पंजाबी बाग थाने की पुलिस मौके पर पहुंची तो युवक को अस्पताल ले जाया गया। यहां डॉक्टरो ने उसे मृत घोषित कर दिया। युवक को हमलावरों ने बिल्कुल नजदीक आकर तीन चार गोलियां मारी थीं।

delhi body builder shot on road

सलीम के शव के पोस्टमॉर्टम के बाद उसे उसके परिजनों को सौंप दिया गया। पुलिस को शुरुआती जांच में अंदेशा लगा है कि हत्या के पीछे कोई पुरानी आपसी रंजिश है। हालांकि अभी मामले में अन्य एंगल भी निकाले जा रहे हैं। पुलिस ने बताया कि सलीम परिवार के साथ कैंप नंबर 2 नांगलोई में रहता था। हालांकि वह मूल रूप से उत्तर प्रदेश के बरेली का रहने वाला था। घर में माता पिता के अलावा तीन बड़े भाई थे और सलीम सबसे छोटा था। सलीम पिता के कारोबार में हाथ बंटाने के अलावा बॉडी बिल्डिंग में खास दिलचस्पी रखता था।

बुधवार की शाम सलीम कार से इंद्रलोक से नांगलोई अपने घर जा रहा था कि पंजाबी बाग में फ्लाइओवर के पास उसकी कार रुकवाकर उसपर हमला किया गया। पुलिस को ये भी मालूम हुआ है कि सलीम के पिता की मीट के ही कारोबार से जुड़े एक शख्स से रंजिश चल रही थी।

यह भी पढ़ें- रोहित शेखर की हत्या में अपूर्वा के खिलाफ वीडियो बना अहम सबूत, रोहित ने अपने फोन से किया था शूट

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+