रोहित शेखर की हत्या में अपूर्वा के खिलाफ वीडियो बना अहम सबूत, रोहित ने अपने फोन से किया था शूट
नई दिल्ली। उत्तर प्रदेश और उत्तराखंड के पूर्व मुख्यमंत्री नारायण दत्त तिवारी के बेटे रोहित शेखर मर्डर केस में एक और नई बात सामने आई है। अब इस मामले में हत्या से सात महीने पहले रोहित शेखर द्वारा रिकॉर्ड किया गया एक वीडियो सामने आया है जिसमें चौंकाने वाली बातें सामने आई हैं। रोहित की हत्या के मामले में इस वीडियो को अपूर्वा के खिलाफ अहम सबूत माना जा रहा है। फिलहाल, पति की हत्या के आरोप में पत्नी अपूर्वा शुक्ला तिहाड़ जेल में बंद हैं।

'मेरे पास जो कुछ भी है अपूर्वा उसे छीन लेगी'
पिछले साल सितंबर में रोहित शेखर की दिल्ली के अस्पताल में बाईपास सर्जरी हुई थी, अस्पताल में सर्जरी के कुछ घंटों बाद ही रोहित ने अपने फोन में एक वीडियो रिकॉर्ड कर पत्नी अपूर्वा से जान को खतरा बताया था। टाइम्स ऑफ इंडिया की खबर के मुताबिक, उस वीडियो में रोहित ने कहा था, 'उसने मुझे बर्बाद करने की धमकी दी है और मेरे पास जो कुछ भी है वो उसे छीन लेगी। मेरी पत्नी अपूर्वा मुझे ब्लैकमेल कर रही है, मेरी संपत्ति पर कब्जा करने लिए मुझे मानसिक रूप से प्रताड़ित कर रही है। अगर मुझे भविष्य में कुछ हो जाता है तो इस वीडियो को मेरा 'डाइंग डिक्लेरेशन' माना जाए।'

हत्या से 7 महीने पहले का है वीडियो, रोहित ने जताया था शक
पुलिस ने बताया कि रोहित और अपूर्वा के बीच 17 सितंबर को अस्पताल में तीखी बहस हुई थी और अपूर्वा ने रोहित को धमकी दी थी, 'मैं तुम्हें देख लूंगी।', सूत्रों के मुताबिक, अस्पताल में अपूर्वा ने अपने पति रोहित को गालियां भी दी थी। इसके बाद रोहित ने ये वीडियो रिकॉर्ड किया था। पुलिस ने कथित तौर पर एक और वीडियो जब्त किया है जिसमें अपूर्वा ने अपने खराब व्यवहार के लिए माफी मांगी थी। यह वीडियो 18 सितंबर का बताया जा रहा है।

चार्जशीट में क्राइम ब्रांच ने अपूर्वा को बनाया है मुख्य आरोपी
दिल्ली पुलिस की क्राइम ब्रांच टीम ने रोहित शेखर मर्डर केस में चार्जशीट फाइल कर दी है। इस चार्जशीट में क्राइम ब्रांच ने रोहित शेखर की पत्नी अपूर्वा शुक्ला को ही मुख्य आरोपी बनाया है। शुरूआती जांच में ही पुलिस को अपूर्वा पर शक हो गया था बाद में पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया। फिलहाल अपूर्वा शुक्ला तिहाड़ जेल में बंद हैं।

हत्या के आरोप में जेल में बंद है अपूर्वा शुक्ला
रोहित शेखर की हत्या 15-16 अप्रैल की रात में हुई थी। शुरुआती जांच में पुलिस ने बताया था कि उस रात को रोहित शेखर की उनके ही घर में गला दबाकर हत्या की गई थी। वहीं, शक गहराने पर पुलिस ने घर के लोगों से भी पूछताछ की थी। इसी पूछताछ और जांच के बाद पुलिस का रोहित शुक्ला की पत्नी अपूर्वा शुक्ला पर शक गहराया और आखिरकार रोहित की पत्नी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया था।
-
Iran Vs America War: अमेरिका ने किया सरेंडर! अचानक ईरान से युद्ध खत्म करने का किया ऐलान और फिर पलटे ट्रंप -
'मेरे साथ गलत किया', Monalisa की शादी मामले में नया मोड़, डायरेक्टर सनोज मिश्रा पर लगा सनसनीखेज आरोप -
Silver Rate Today: चांदी में हाहाकार! 13,606 रुपये की भारी गिरावट, 100 ग्राम से 1 किलो की कीमत जान लीजिए -
Gold Silver Rate Crash: सोना ₹13,000 और चांदी ₹30,000 सस्ती, क्या यही है खरीदारी का समय? आज के ताजा रेट -
ईरान का गायब सुप्रीम लीडर! जिंदा है या सच में मर गया? मोजतबा खामेनेई क्यों नहीं आ रहा सामने, IRGC चला रहे देश? -
Gold Rate Today: ईरान जंग के बीच धराशायी हुआ सोना! 13,000 सस्ता, 18K और 22k गोल्ड की ये है कीमत -
Strait of Hormuz में आधी रात को भारतीय जहाज का किसने दिया साथ? हमले के डर से तैयार थे लाइफ राफ्ट -
Rupali Chakankar कौन हैं? दुष्कर्म के आरोपी ज्योतिषी के कहने पर काट ली थी उंगली! संभाल रहीं थीं महिला आयोग -
Love Story: बंगाल की इस खूबसूरत नेता का 7 साल तक चला चक्कर, पति है फेमस निर्माता, कहां हुई थी पहली मुलाकात? -
Ravindra Kaushik Wife: भारत का वो जासूस, जिसने PAK सेना के अफसर की बेटी से लड़ाया इश्क, Viral फोटो का सच क्या? -
Uttar Pradesh Gold Price: यूपी में आज 22K-18K सोने का भाव क्या? Lucknow समेत 9 शहरों में कितना गिरा रेट? -
Iran Vs America: ईरान की 'सीक्रेट मिसाइल' या सत्ता जाने का डर, अचानक ट्रंप ने क्यों किया सरेंडर












Click it and Unblock the Notifications