Live: दिल्ली में कुल 67 फीसदी मतदान हुआ, पिछली बार 66 फीसदी मतदान हुआ था

नयी दिल्ली। आज दिल्ली में 70 सीटों के लिए वोट डाले जायेंगे। जिसके लिए सभी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। चुनाव में कुल 673 उम्मीदवार मैदान में हैं, जिनमें से केवल 19 महिलाएं हैं। दिल्ली विधानसभा चुनाव में तीन पार्टियों -आम आदमी पार्टी (आप), भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) और कांग्रेस- के बीच मुख्य मुकाबला है।चुनाव परिणाम 10 फरवरी को घोषित किया जाएगा।

दिल्ली मतदान की पल-पल की जानकारी हम आपके लिए लेकर आये हैं, जिसे जानने के लिए आप पेज को रीफ्रेश करते रहिए और बने रहिए हमारे साथ।

Live: Security beefed up for polling in Delhi today

6.51 बजे। दिल्ली में पिछली बार की तुलना में 1.13 फीसदी अधिक मतदान, कुल मतदान 67 फीसदी हुआ।

6.25 बजे। अफवाह फैलाने में भाजपा को कोई भी टक्कर नहीं दे सकता है- संजय सिंह।

6.15 बजे। भाजपा कार्यकर्ताओं ने संजय सिंह के कार्यालय के बाहर प्रदर्शन शुरु किया।

6.02 बजे। आप नेता संजय सिंह ने भाजपा कार्यकर्ताओं को तमाचा जड़ा- नुपुर शर्मा

5.42 बजे। भाजपा नेता नुपुर शर्मा ने एक बार फिर आम आदमी पार्टी के सदस्यों पर किदवई नगर में मारपीट का आरोप लगाया।

5.36 बजे। आम आदमी पार्टी एक अहम विरोधी दल है- प्रियंका गांधी

5.23 बजे। दिल्ली में शाम पांच बजे तक 63 फीसदी मतदान हुआ।

5.04 बजे। भाजपा को स्पष्ट बहुमत मिल रहा है, आप के कई बूथ कार्यकर्ताओं ने बूथ छोड़ दिया है- अनंत कुमार

4.49 बजे। दिल्ली के पुलिस कमिश्नर बीएस बस्सी ने भी मतदान किया।

4.38 बजे। दिल्ली में 4 बजे तक 55.68 फीसदी मतदान हुआ।

3.30 बजे। दोपहर 3 बजे तक दिल्ली में 51.15 फीसदी मतदान दर्ज।

3.22 बजे। प्रियंका गांधी और रॉबर्ट वाड्रा ने भी अपना मत डाला।

2.54 बजे। दिल्ली में 2 बजे तक 40 फीसदी तक मतदान हुआ।

2.50 बजे। दिल्ली की अगली मुख्यमंत्री किरण बेदी होंगी- सुब्रह्मण्यम स्वामी

2.00 बजे। मतदान स्थल पर बूथ अधिकारी नियमों को तोड़ रहे हैं, और लंच ब्रेक कर रहे है, जिसके चलते मतदान धीरे हो रहा है- अरविंद केजरीवाल

1.58 बजे। दिल्ली में वर्तमान मतदान प्रतिशत को देखते हुए मतदान खत्म होने तक कुल मतदान प्रतिशत 70 फीसदी तक जाना चाहिए- एचएस ब्रह्मा

1.51 बजे। आम आदमी पार्टी ने किरण बेदी के खिलाफ आचार संहिता तोड़ने की शिकायत चुनाव आयोग से की।

1.48 बजे। दिल्ली कांग्रेस अध्यक्ष अरविंदर सिंह लवली ने वोट डाला।

1.43 बजे। इंडिया गेट पर नूपुर शर्मा और करावलनगर में शाजिया इल्‍मी से आप समर्थकों ने की बदसलूकी।

1.28 बजे। आम आदमी पार्टी महिला विरोधी पार्टी है- नुपुर शर्मा

1.20 बजे। छेड़खानी के विरोध में भाजपा उम्मीदवार नुपुर शर्मा ने पुलिस से शिकायत की।

1.08 बजे। दिल्ली में 1 बजे तक 35.5 फीसदी मतदान।

1.00 बजे। 12 बजे तक दिल्ली में 24 फीसदी मतदान।

12.49 बजे। नुपुर शर्मा के आरोप निराधार हैं, यह सिर्फ भाजपा की चुनावी रणनीति है- कुमार विश्वास

12.46 बजे। भाजपा ने अपनी हार मान ली है, हम भारी जीत की ओर बढ़ रहे हैं- अरविंद केजरीवाल

12.36 बजे। केंद्रीय मंत्री मेनका गांधी ने भी अपना वोट डाला।

12.24 बजे। भाजपा उम्मीदवार नुपुर शर्मा ने आम आदमी पार्टी समर्थकों पर छेड़छाड़ का आरोप लगाया ।

11.57 बजे। दिल्ली में अगर कांग्रेस हारी तो पूरी पार्टी को लेनी होगी जिम्मेदारी- शीला दीक्षित

11.50 बजे। मंगोलपुरी में भाजाप उम्मीदवारो को शराब बांटे के चलते गिरफ्तार किये जाने की खबर गलत।

11.42 बजे। देवली विधानसभा के एक पोलिंग बूथ की ईवीएम मशीन करीब एक घंटे से ख़राब,लाइन में खड़े लोग कर रहे हैं वोट डालने का इंतजार।

11.25 बजे। दिल्ली में 11 बजे तक 19 फीसदी मतदान।

11.21 बजे। निर्माण विहार बूथ पर वरुण गांधी ने वोट डाला।

11.06 बजे। शाम 6.31 तक कोई भी चुनावी सर्वे नहीं दिखाया जाएगा- चुनाव आयोग

10.52 बजे। सुबह दस बजे तक 9.25 फीसदी मतदान।

10.46 बजे। आम आदमी पार्टी के लोगों ने धमकी दी है कि अगर उन्हें वोट नहीं दिया तो बम से उड़ा देंगे झुग्गियों को- स्थानीय व्यक्ति

10.43 बजे। बीती रात दिल्ली में खूब शराब और पैसा बांटा गया है, दिल्ली के लोग जानते हैं ये किसने किया है, लोग उन्हें वोट नहीं देंगे- अरविंद केजरीवाल

10.37 बजे। मीडिया निष्पक्ष रिपोर्टिंग करे, आम आदमी पार्टी के लोग शराब बांट रहे हैं और लोगों को धमकी दे रहे हैं- किरण बेदी।

10.35 बजे। उपराष्ट्रपति हामिद अंसारी ने अपना वोट डाला।

10.16 बजे। कांग्रेस उपाध्यक्ष राहुल गांधी पहुंचे वोट डालने।

10.15 बजे। आम नेता राघव चड्ढा ने अपना वोट डाला।

9.56 बजे। आम आदमी पार्टी के मुखिया अरविंद केजरीवाल ने अपना वोट डाला।

9.46 बजे। आप नेता मनीष सिसोदिया ने भी अपना वोट डाला।

9.43 बजे। आप मुखिया अरविंद केजरीवाल अपना वोट डालने घर से निकले।

9.36 बजे। सोनिया गांधी और शीला दीक्षित ने भी अपना वोट डाला।

9.31 बजे। किसी भी हाल में आम आदमी पार्टी को समर्थन नहीं देंगे- अजय माकन

9.27 बजे। कांग्रेस के अजय मांकन ने राजौरी गार्डेन में पोलिंग बूथ पर अपना वोट डाला।

9.17 बजे। आम आदमी पार्टी उम्मीदवार अल्का लांबा ने वोट डाला।

9.12 बजे। दिल्ली की पूर्व मुख्यमंत्री शीला दीक्षित और कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी भी अपना वोट डालने के लिए निकलीं।

9.03 बजे। डॉक्टर हर्षवर्धन ने अपनी मां के साथ अपना वोट डाला।

8.58 बजे। राष्ट्रपति प्रणव मुखर्जी की बेटी शर्मिष्ठा मुखर्जी ने अपना वोट डाला, वोट डालने के बाद उन्होंने कहा कि वह अवश्य जीतेंगी।

सुबह 8:39 बजे। बीजेपी सीएम कैंडिडेट किरन बेदी ने भी वोट डाला

सुबह 8: 26 बजे। भाजपा की सीएम प्रत्याशी किरण बेदी ने भी लोगों से कहा कि वो भारी संख्या में अपने मतों का प्रयोग करें।

सुबह 8: 15 बजे। सब लोग नहा-धोकर अपने अपने ईश को याद करके वोट डालने ज़रूर जाना :) आपकी अवश्य जीत होगी: आप के सीएम कैंडिडेट अरविंद केजरीवाल

सुबह 8: 00 बजे। दिल्ली विधानसभा के लिए वोटिंग शुरू हुई। कई बूथों के बाहर लाइनों में खड़े हैं लोग।


सुबह 7: 50 बजे।
पीएम मोदी ने दिल्लीवासियों से भारी संख्या में वोट करने की अपील की।

सुबह 7: 30 बजे। दिल्ली में 2,530 स्थानों पर 12,777 मतदान केंद्र बनाए गए हैं। पढ़ें: पूरी खबर

7:00 बजे। दिल्ली में आज पड़ेंगे 72 प्रतिशत वोट: सर्वे

सुबह 6: 47 बजे। दिल्ली विधानसभा चुनाव के लिए मतदान शांतिपूर्वक संपन्न कराने और कानून एवं व्यवस्था बनाए रखने के लिए राष्ट्रीय राजधानी में अर्धसैनिक बलों के साथ-साथ 55,000 पुलिसकर्मियों को तैनात किया गया है।

सुबह 6:30 बजे। दिल्ली में कुल 1,33,09,078 मतदाता इन उम्मीदवारों की किस्मत का फैसला करेंगे। इनमें 73,89,089 पुरुष मतदाता और 59,19,127 महिला मतदाता हैं, जबकि 862 'थर्ड जेंडर (किन्नर)' मतदाता हैं।

सुबह 6: बजे। आज सुबह 8 बजे से मतदान शुरू होगा। चुनाव में कुल 673 उम्मीदवार मैदान में हैं, जिनमें से केवल 19 महिलाएं हैं। सभी उम्मीदवारों की किस्मत का फैसला आज इलेक्ट्रॉनिक वोटिंग मशीनों (ईवीएम) में बंद हो जाएगा।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+