दिल्ली में आज पड़ेंगे 72 प्रतिशत वोट: सर्वे
नई दिल्ली| आज दिल्ली में 70 सीटों के लिए वोट डाले जायेंगे, जिसके लिए सुरक्षा की कड़ी व्यवस्था की गई है। आज दिल्ली की जनता जिसे कि स्मार्ट मास कहा जाता है, तय करेगी की दिल्ली की राजगद्दी पर कौन बैठेगा?
इसलिए कहा जा रहा है कि आज दिल्ली में बढ़-चढ़कर वोट होगा। एसोचैम सर्वे में तो कहा गया है कि दिल्ली में आज 72 प्रतिशत वोट पड़ेंगे जो कि अपने आप में काफी खास बात है।
आपको बता दें कि एसोसिएटेड चैंबर्स ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्री ऑफ इंडिया (एसोचैम) के सर्वेक्षण के अनुसार, दिसंबर 2013 में हुए विधानसभा चुनाव की तुलना में इस बार मतदान में पांच फीसदी की वृद्धि हो सकती है। ऐसा इसलिए है, क्योंकि लोग यहां स्थिर सरकार चाहते हैं, न कि पिछली बार की तरह त्रिशंकु।
दिल्लीवासी इस बार स्थायी सरकार चाहते हैं
गौरतलब है कि साल 2013 के विधानसभा चुनावों में मात्र 66 प्रतिशत वोट पड़े थे जिसमें से 31 सीट भाजपा को, 28 सीट आम आदमी पार्टी को और 8 सीट कांग्रेस को मिली थी। जिसके बाद त्रिशंकु विधानसभा के बीच आप ने कांग्रेस के समर्थन से सरकार बनाई थी, लेकिन मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने 14 फरवरी, 2014 को दिल्ली जन लोकपाल विधेयक पारित नहीं करा पाने के कारण अपने पद से इस्तीफा दे दिया था, जिसके बाद 17 फरवरी को यहां राष्ट्रपति शासन लागू कर दिया गया था।
इसलिए इस बार की जनता पहले से कहीं ज्यादा जागरूक है, सर्वे में यह बात सामने आयी है कि इस बार के चुनाव में उत्तरी, पूर्वी तथा पश्चिमी दिल्ली के मतदाता अपने मताधिकार के इस्तेमाल के लिए बेहद उत्साहित हैं, वो ज्यादा से ज्यादा वोट करना चाहते हैं ताकि दिल्ली में स्थायी सरकार बन सके।
आपको बता दें कि यह सर्वेक्षण दिल्ली की सभी 70 सीटों पर किया गया, जिसमें लगभग 7,000 मतदाताओं (महिला तथा पुरुष दोनों) ने भाग लिया था।













Click it and Unblock the Notifications