दिल्ली में आज होगा 673 उम्मीदवारों का फैसला

नई दिल्ली| दिल्ली में विधानसभा चुनाव के लिए शनिवार को होने वाले मतदान की सभी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। चुनाव में कुल 673 उम्मीदवार मैदान में हैं, जिनमें से केवल 19 महिलाएं हैं। सभी उम्मीदवारों की किस्मत का फैसला शनिवार को इलेक्ट्रॉनिक वोटिंग मशीनों (ईवीएम) में बंद हो जाएगा। दिल्ली विधानसभा चुनाव में तीन पाíटयों-आम आदमी पार्टी (आप), भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) और कांग्रेस- के बीच मुख्य मुकाबला है।

Stage set for polling in Delhi Today

दिल्ली में कुल 1,33,09,078 मतदाता इन उम्मीदवारों की किस्मत का फैसला करेंगे। इनमें 73,89,089 पुरुष मतदाता और 59,19,127 महिला मतदाता हैं, जबकि 862 'थर्ड जेंडर (किन्नर)' मतदाता हैं।

दिल्ली में कुल 12,177 मतदान केंद्र बनाए गए हैं। इनमें से 714 को संवेदनशील और 191 को अति-संवेदनशील घोषित किया गया है। उत्तरी दिल्ली के बुराड़ी सीट पर सबसे अधिक 18 उम्मीदवार हैं, जबकि दक्षिणी दिल्ली के अंबेडकर नगर सीट से सबसे कम चार उम्मीदवार हैं।

मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने गुरुवार को चुनाव प्रचार थमने के बाद एक संवाददाता सम्मेलन में कहा, "राजधानी में 2,530 स्थानों पर 12,777 मतदान केंद्र बनाए गए हैं। कुल 741 मतदान केंद्रों को संवेदनशील के रूप में चिन्हित किया गया है। वहीं 191 मतदान केंद्रों को अति-संवेदनशील बताया गया है।"

दिल्ली विधानसभा चुनाव के लिए शनिवार को मतदान शांतिपूर्वक संपन्न कराने और कानून एवं व्यवस्था बनाए रखने के लिए राष्ट्रीय राजधानी में अर्धसैनिक बलों के साथ-साथ 55,000 पुलिसकर्मियों को तैनात किया गया है।

इसके अलावा विशेष पुलिस आयुक्त स्तर के अधिकारी अन्य अधिकारियों के साथ नियंत्रण कक्षों के माध्यम से विभिन्न मतदान केंद्रों पर निगरानी रखेंगे।

दिल्ली में सभी 70 विधानसभा सीटों पर मतदान सात फरवरी को होगा। चुनाव परिणाम 10 फरवरी को घोषित किया जाएगा।

गौरतलब है कि 2013 के विधानसभा चुनाव में भाजपा 31 सीटों के साथ सबसे बड़ी पार्टी बनकर उभरी थी, जबकि पहली बार चुनाव में उतरी आप को 28 सीटें मिली थी। कांग्रेस को सिर्फ आठ सीटों पर संतोष करना पड़ा था।

त्रिशंकु विधानसभा के बीच आप ने कांग्रेस के समर्थन से सरकार बनाई थी, लेकिन मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने 14 फरवरी, 2014 को दिल्ली जन लोकपाल विधेयक पारित नहीं करा पाने के कारण अपने पद से इस्तीफा दे दिया था, जिसके बाद 17 फरवरी को यहां राष्ट्रपति शासन लागू कर दिया गया था।

आप के मुख्यमंत्री पद के उम्मीदवार केजरीवाल नई दिल्ली सीट से चुनाव लड़ रहे हैं, जिन्होंने पिछले चुनाव में तत्कालीन मुख्यमंत्री शीला दीक्षित को इसी सीट से करीब 26,000 वोट से हराया था। वहीं भाजपा की तरफ से पूर्व आईपीएस अधिकारी किरण बेदी को मुख्यमंत्री पद का उम्मीदवार बनाया गया है, जो पूर्वी दिल्ली की कृष्णा नगर सीट से चुनाव लड़ रही हैं।

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+